कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज कहा कि ‘आप’ सरकार के सत्ता में आने के बाद अब तक पंजाब राज्य में 1.50 लाख करोड़ रुपये (लगभग 19 बिलियन अमेरिकी डॉलर) का निवेश हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप (progressive Punjab investor summit) पूरे राज्य में 5 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये परिणाम पंजाब को निवेशकों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य और अग्रणी औद्योगिक हब बनाने के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि पिछले 5 महीनों के दौरान पंजाब में एच.पी.सी.एल. मित्तल एनर्जी लिमिटेड (एच.एम.ई.एल.) द्वारा 2,600 करोड़ रुपये, वर्धमान स्टील्स द्वारा 3,000 करोड़ रुपये, ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा 2,000 करोड़ रुपये, आई.ओ.एल. केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड द्वारा 1,400 करोड़ रुपये, हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड द्वारा 1,000 करोड़ रुपये, वेरका बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 987 करोड़ रुपये, फोर्टिस हेल्थकेयर (मोहाली) द्वारा 900 करोड़ रुपये, अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड द्वारा 500 करोड़ रुपये, इंफोसिस लिमिटेड द्वारा 285 करोड़ रुपये तथा टोपन स्पेशलिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 300–400 करोड़ रुपये के प्रमुख निवेशों की घोषणा की गई है।
progressive Punjab investor summit – भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि 6वां पंजाब प्रोग्रेसिव इन्वेस्टर समिट–2026 मोहाली में 13 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिससे राज्य में उद्योग–अनुकूल वातावरण के निर्माण को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा जापान और दक्षिण कोरिया के टोक्यो, ओसाका और सियोल के दौरे भी सफल रहे हैं और इससे कई नए निवेश आने की उम्मीद है, जिससे विदेशी उद्यमियों के लिए नए अवसर खुलेंगे।
