दिल्ली प्रदूषण से बेहाल है. विपक्ष इसे लेकर सरकार पर हमलावर है और संसद में चर्चा की मांग कर रहा है, जिस पर सरकार राजी है. दिल्ली में एयर पॉल्यूशन पर आज लोकसभा में शॉर्ट टर्म डिस्कशन होगा. पर्यावरण (raise the issue of pollution) मंत्री भूपेंद्र यादव शाम 5 बजे इस पर जवाब देंगे. ये चर्चा 4 घंटे तक चलेगी.
प्रदूषण के मुद्दे पर लोकसभा में चर्चा की शुरुआत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी. प्रियंका गांधी के बाद बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज और तीसरे नंबर पर डीएमके सांसद कनिमोझी बोलेंगी. बीजेपी की तरफ से बांसुरी स्वराज के अलावा निशिकांत दुबे और संजय जायसवाल वक्ता होंगे.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली को ‘गैस चैंबर’ बनाने के जिम्मेदार कौन? गाड़ियां, धूल या इंडस्ट्री- जानें प्रदूषण के स्रोतों का पूरा ब्रेकअप
जानकारी के मुताबिक लोकसभा में आज नियम 193 के तहत प्रदूषण पर चर्चा होगी. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस चर्चा की मांग कर रहे हैं और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद के अंदर और बाहर बार-बार इस पर जोर दिया है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव इस चर्चा का जवाब देंगे, जो बिना मतदान के होगी, लेकिन इसे महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर संसदीय ध्यान आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
raise the issue of pollution – देश में बढ़ते वायु प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा लोकसभा के नियम 193 के तहत की जाएगी, जिसमें बिना मतदान के सदन में अहम विषय पर विचार रखा जाता है. चर्चा के दौरान विभिन्न दलों के सांसद वायु प्रदूषण से जुड़ी समस्याएं, इसके कारण और समाधान पर अपनी बात रखेंगे. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव शाम 5 बजे चर्चा का जवाब देंगे और सरकार का पक्ष सदन के सामने रखेंगे.
