हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। सूबे में 12 नवंबर को वोटिंग होनी है। सभी राजनीतिक दल के नेताओं की चहलकदमी राज्य में बढ़ गई है। आज कांग्रेस महासचिव (Priyanka Gandhi Rally) प्रियंका गांधी हिमाचल दौरे पर हैं। कांगड़ा में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि जब केंद्र में हमारी सरकार बनेगी तो हम अग्निपथ योजना को रद्द कर देंगे। प्रियंका ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। छत्तीसगढ़ में हमने किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था और उसे माफ भी किया।

इसे भी पढ़ें – हिमाचल में कांग्रेस और बीजेपी का होर्डिंग वार, कोई किसी से कम नहीं

कांगड़ा में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करने जब प्रियंका गांधी मंच की ओर बढ़ी तो वहां मौजूद लोगों ने उनका स्वागत उत्साह के साथ किया। लोगों की लगातार बजती तालियों को देखकर प्रियंका ने कहा कि आप लोगों ने आज मेरा दिल चुरा लिया। प्रियंका ने अपने संबोधन में कहा कि मैं एक शहीद की बेटी हूं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा की ये धरती अपने वीर जवानों के लिए जानी जाती है। यहां के जवान देश की सरहद की रक्षा करते हैं। इस राज्य के लोगों के पास बहुत जज्बा है। प्रियंका ने कहा कि आप सब का जज्बा देखकर ही इंदिरा गांधी जी ने हिमाचल प्रदेश को राज्य बनाया था।

इसे भी पढ़ें – पीएम मोदी ने बूस्टर डोज द्वारा आपकी रक्षा की,अब आप बीजेपी की करो – जेपी नड्डा

 Priyanka Gandhi Rally – प्रियंका गांधी कहा कि इस राज्य के जवान देश की सेवा करते हैं। क्या आप चाहते हैं कि सेना में कोई भर्ती न हो? पुलिस भर्ती में घोटाला हो? भाजपा सरकार में बस घोटाला ही संभव है। क्या ऐसी सरकार चाहते हैं आप? प्रियंका ने कहा कि केंद्र में सरकार बनते ही हम अग्निपथ योजना को रद्द कर देंगे। प्रियंका ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 5 लाख रोजगार दिए, राजस्थान में कांग्रेस में 1 लाख 30 हजार रोजगार दिए। भाजपा पीएसयू बेच सकती है लेकिन लोगों को रोजगार नहीं दे सकती। प्रियंका ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा बस बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ करती है।

Share.
Exit mobile version