शिमला : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 20 अप्रैल तक शिमला (President’s Visit To Shimla) में रहेंगी। राष्ट्रपति के रूप में उनका पहला शिमला दौरा है। इस प्रस्तावित दौरे के दौरान वह शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास दी रिट्रीट में रुकेंगी। उनके आगमन को लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रपति का दौरा तय होते ही लोक निर्माण विभाग एकाएक हरकत में आ गया है। आगामी दिनों में शहर के उस ओर की सड़कें दुरुस्त होनी शुरू हो जाएंगी। जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है।
इसे भी पढ़ें – आर्थिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वाकांक्षी प्रयास : सुक्खू
शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर सोमवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि 20 अप्रैल को राष्ट्रपति के जाने के बाद दी रिट्रीट को आम जनता के लिए खोल दिया जायेगा और यह पूरा वर्ष खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि दी रिट्रीट के आम जनता के लिए खुलने से वहां आम लोगों और पर्यटकों का आगमन शुरू होगा जिसके मद्देनजर वहां सुविधाओं को बढ़ाया जाना जरुरी है।
इसे भी पढ़ें – हिमाचल कांग्रेस सरकार के 100 दिन पूरे, 10 दिनों में होगी 2000 पदों पर भर्ती
President’s Visit To Shimla – उन्होंने अधिकारीयों को इस दिशा में कार्य योजना तैयार कर काम करने करने के निर्देश दिए। बता दें कि रिट्रीट शिमला से सटे मशोबरा की पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यह ऐतिहासिक भवन 173 वर्ष पुराना है। शिमला प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन रिट्रीट को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा करेंगी। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक निर्धारित प्रवेश शुल्क पर रिट्रीट का भ्रमण कर सकेंगे।एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक भारतीय नागरिकों के लिए 50 रुपये प्रति व्यक्ति और विदेशी नागरिकों के लिए 250 रुपये प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।