सरगुजा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सरगुजा आगमन और जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राष्ट्रपति के आगमन के दौरान शहर में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा. मंगलवार को हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर लैंडिंग का ट्रायल किया गया. वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने बारी-बारी तीनों हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर (president Draupadi Murmu’s visit) उतारकर सुरक्षा मानकों की जांच की. इसके साथ ही पायलट और अन्य अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए.
कब आ रही हैं राष्ट्रपति : आपको बता दें कि 20 नवंबर को सरगुजा में जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.इस कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आने वाली हैं. राष्ट्रपति के शहर आगमन को लेकर शासन और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. पीजी कॉलेज मैदान में भव्य डोम का निर्माण किया गया है.राष्ट्रपति के तीन हेलीकॉप्टर शहर के गांधी स्टेडियम में उतरेंगे. इसके लिए गांधी स्टेडियम में एक साथ तीन तीन हेलीपैड का निर्माण कराया गया है.
हेलीपैड को लेकर वायुसेना संतुष्ट : मंगलवार को राष्ट्रपति के आगमन के पहले वायुसेना का हेलीकॉप्टर ट्रायल रन के लिए सरगुजा पहुंचा. दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे हेलीकॉप्टर सरगुजा पहुंचा और आसमान से ही हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल सहित आस पास के क्षेत्र का जायजा लिया. इसके बाद हेलीकॉप्टर ने गांधी स्टेडियम में बनाए (president Draupadi Murmu’s visit) गए पहले हेलीपैड पर लैंडिंग की. लैंडिंग के बाद पायलट और वायु सेना के अधिकारियों ने री-फ्यूलिंग के बाद बारी-बारी तीनों हेलीपैड पर लैंडिंग कर सुरक्षा मानकों की जांच की.जांच के बाद संतुष्ट होकर वायुसेना के अधिकारी हेलीकॉप्टर से वापस लौट गए.

