नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 फरवरी को हरियाणा जा रहे हैं। यहां पर अमित शाह हरियाणा पुलिस को प्रेसिडेंट कलर अवार्ड (President Color Award) प्रदान करेंगे। इसी के साथ ही वो कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि शाह का यह हरियाणा दौरा भाजपा के लिए बेहद अहम होने वाला है।

इसे भी पढ़ें – बेंगलुरु का आसमान नए भारत की सैन्य शक्ति का गवाह : प्रधानमंत्री मोदी

हरियाणा पुलिस अपनी सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट कलर अवार्ड से सम्मानित होने जा रही है। हरियाणा पुलिस को यह अवार्ड केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदान करेंगे। समारोह 14 फरवरी को करनाल के मधुबन पुलिस परिसर में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा दोपहर 2.30 बजे अमित शाह हरियाणा सहकारिता विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।

इसे भी पढ़ें – राहुल गांधी ने वायनाड संसदीय क्षेत्र का दौरा शुरू किया, आदिवासी परिवार से की मुलाकात

President Color Award – सूत्रों के मुताबिक अमित शाह हरियाणा प्रदेश भाजपा के बड़े नेताओं के साथ एक बैठक भी कर सकते हैं। इसमें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के असर और उसके तोड़ पर फीडबैक लिया जा सकता है। यही नहीं 2024 में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी शाह संगठन के नेताओं से चर्चा कर सकते हैं।

Share.
Exit mobile version