Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश्ती का हुआ प्रदर्शन
    • Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठन पर हुई अहम चर्चा
    • सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी
    • Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समितियां, CM ने दिए निर्देश
    • वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO
    • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा
    • UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की राजनीति
    • Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्रालय को भेजी शिकायत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, September 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » प्रेगनेंसी डाइट : भूल के भी ना करें इन चीजों का सेवन

    प्रेगनेंसी डाइट : भूल के भी ना करें इन चीजों का सेवन

    December 11, 2019 देश 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जब कोई स्त्री पहली बार गर्भवती होती हैं तो उसके और उसके परिवार वालों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता| यह समय हर स्त्री के जीवन का अद्भुत समय होता हैं जब एक जीव जो अपने शरीर के किसी भी अंग से अधिक प्रिय होता है| और इसके बाद जिंदगी में कई बदलाव भी आते हैं|

    लेकिन बच्चे के आने से पहले भी गर्भावस्था में स्त्रियों को खुद की दैनिक क्रियाओं में भी बदलाव करने पड़ते हैं, जैसे अपने आहार में बदलाव ताकि गर्भावस्था में महिला का स्वास्थ्य अच्छा रहें और गर्भ में पल रहे बच्चे का सही से पोषण हो सकें|

    आज इस आर्टिकल हम आपको प्रेगनेंसी डाइट के अंतर्गत कई ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे है जिनका आपको गर्भावस्था के दौरान भूल कर भी सेवन नहीं करना चाहिए|

    प्रेगनेंसी डाइट :-

    कटहल का सेवन गर्भवती महिला के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है, कटहल एक सब्ज़ी होती है और इसमें विटामिन सी की मात्रा भी अधिक होती है, और यदि आप इसका सेवन करते है तो इसके कारण भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसीलिए गर्भावस्था में आपको इसके सेवन से परहेज रखना चाहिए|

    गर्भावस्था के दिनों में आपको सब्जियां और फल सबसे ज्यादा खाने चाहिये लेकिन इस स्टेज पर पपीता और अनानास खाने से बचें| इन फलों को प्रसव हो जाने के बाद ही खाएं| नौ महीने के लिए इस फल को बाय-बाय कर दें|

    सीफूड और कुछ विशेष प्रकार की मछलियों में जैसे – स्वॉर्डफिश आदि में उच्च मात्रा में मरकरी होती है जिसके सेवन से मिस्कैरेज होने का खतरा रहता है| इसलिए इस प्रकार के भोजन से बचें या अच्छी तरह पकाकर खाएं|

    नॉन वेजीटेरियन फ़ूड भी प्रेगनेंसी डाइट का ही एक ज़रूरी हिस्सा कहा जा सकता है| कच्चा या अधपका मीट खाने से गर्भावस्था के शुरूआती दिनों में बचना चाहिये| बेहतर होगा कि गर्भावस्था के दिनों में आप मीट को अच्छी तरह पकाकर खाएं| गर्भावस्था में प्रॉन मीट खाने से बचना चाहिये|

    इसे भी पढ़े: कॉमन कैंसर सिम्टम्स : शुरुआती लक्षण जिन्हें कभी ना करें नज़रअंदाज

    गर्भावस्था के दौरान महिला को अंगूर नहीं खाने चाहिए क्योंकि अंगूर की तासीर गर्म होती है जो भ्रूण के लिए हानिकारक होती है| अंगूर के सेवन से असमय प्रसव होने का खतरा भी बना रहता है|

    तुलसी के पत्ते गर्भवती महिला के भ्रूण के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं| इसमें एस्ट्रोगोल की मौजूदगी गर्भपात भी करावा सकती हैं| तुलसी के पत्ते एक महिला के मासिक चक्र को भी प्रभावित करते हैं|

    चाइनीज फूड में मोनो सोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) मौजूद होता है, जिसके कारण शिशु में जन्म के बाद किसी तरह की शारीरिक कमी देखने को मिल सकती है| साथ ही सोया सॉस में नमक की मात्रा ज्यादा होने के कारण गर्भवती महिला को हाई ब्लड प्रेशर के कारण गर्भावस्था में दिक्कत हो सकती है|

    मिल्क में प्रोटीन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते है लेकिन गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के शुरूआती दिनों में भूल से भी कच्चे दूध का सेवन न करें| अगर आपको दूध पीना है तो अच्छी तरह उबालने के बाद ही पिएं| मलाई निकला हुआ दूध ही पीना चाहिये|

    इसे भी पढ़े: ओरल हाईजीन टिप्स : यह आदतें रखेंगी कई परेशानियों से दूर

    सभी प्रकार के चीज या पनीर हानिकारक नहीं होते है लेकिन माउल्ड चीज़ और सॉफ्ट चीज अनपाश्चुराइड मिल्क से बने होते है तो उन्हे गर्भावस्था के दौरान खाने से बचें| अगर आप चीज खाना चाहती हैं तो सुनिश्चित कर लें कि वह पाश्चीकृत दूध से बना हों|

    गर्भावस्था के शुरूआती 6 महीनों में लिवर और लिवर प्रोडक्ट जैसे – पेटे और लिवर सॉसेज से बचना चाहिये| इसमें उच्च संतृप्त मात्रा में विटामिन ए होता है जो बच्चे को हानि पहुंचा सकता है|

    इन चीजों का ख़ास तौर पर रखें ध्यान :-

    प्रेगनेंसी प्रक्रिया के दौरान धूम्रपान और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इनके सेवन से होने वाले शिशु पर बहुत बुरा असर पड़ता है|

    प्रेगनेंसी के दौरान कॉफी और चाय न पिएं| इनमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है जिससे गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान हो सकता है|

    हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें

    प्रेगनेंसी के अंतर्गत कच्चा भोजन न खाएं जैसे कच्चे स्प्राउट्स या कच्चा नॉनवेज| अच्छा पौष्टिक पकाया गया भोजन ही खाएं|

    प्रेगनेंसी में गर्म चीजों के सेवन से बचें| गर्म चीज हो या किसी भी चीज की तासीर गर्म हो वह बच्चे के लिए नुकसानदायक होती है|

    Image Source: google.com

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठन पर हुई अहम चर्चा

    सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी

    Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्रालय को भेजी शिकायत

    Hooghly News: श्रीरामपुर में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, ममता बनर्जी ने BJP को घेरा

    मुख्य चुनाव आयुक्त के बचाव में उतरी बीजेपी, सामिक भट्टाचार्य बोले- मिलना चाहिए ‘पद्म भूषण’

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, EC दफ्तरों का घेराव

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.