सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है. वह 38 साल के थे. जानकारी के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने से (Prateek Yadav passed away) पहले उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. उन्हें मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे.
अपर्णा वर्तमान में महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. जानकारी के मुताबिक, प्रतीक को सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर हॉस्पिटल लाया गया था. हॉस्पिटल लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है. इसके बाद ही प्रतीक यादव की मौत का पता चल पाएगा. दरअसल, एक हफ्ते पहले बीमार होने के चलते प्रतीक यादव को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
Prateek Yadav passed away – हालात स्थिर होने के बाद उन्हें घर लाया गया था. मेदांता में भर्ती होने के दौरान अखिलेश यादव और डिंपल यादव उन्हें देखने भी गए थे. प्रतीक अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते थे. उनकी मौत क्यों और कैसे हुई, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
लखनऊ पुलिस अपर्णा के घर जाएगी
प्रतीक के निधन के बाद लखनऊ पुलिस अपर्णा के घर जाएगी. पुलिस ने प्रतीक यादव के फोन को अपने कब्जे में लिया. घर में किस परिस्थिति में थे पुलिस उसका विवरण लेगी. पारिवारिक सूत्र बता रहे हैं कि प्रतीक यादव घर के किचन में अचेत अवस्था में मिले थे. सुबह 4:55 पर घर में मौजूद लोगों ने अस्पताल को इस बात की जानकारी दी.
कौन थे प्रतीक यादव?
प्रतीक यादव राजनीतिक परिवार से ताल्लुक जरूर रखते थे लेकिन वो खुद राजनीति से दूर थे. वो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. उनकी पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी की नेता हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक अपनी फिटनेस से जुड़े फोटो-वीडियो शेयर करते थे.
2012 में हुई थी अपर्णा से शादी
बता दें कि लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अपर्णा और प्रतीक ने साल 2012 में शादी की थी. यह उत्तर प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल शादियों में से एक थी. इसमें कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं.


