मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े आए दिन अपने फैशन स्टेटमेंट्स से फैंस को (Pooja Hegde) अपने हुस्न का कायल करती रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं तो लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। हालांकि इन तस्वीरों में एक बार फिर से उनकी स्टाइलिश अदाएं देखकर फैंस मदहोश हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें – चर्चाओं के बीच : नवोदित अदाकारा तृप्ति शुक्ला

Pooja Hegde – साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस पूजा हेगड़े हमेशा अपनी बोल्ड और ग्लैमरस फोटोज इंटरनेट पर पोस्ट करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने बेहद कम समय में लोगों के बीच अपनी एक खास पहचान बना ली है। अब हाल ही में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के बीच शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पूजा हेगड़े ने व्हाइट कलर की सिंगल स्लीवलेस ड्रेस पहनी हुई है।

इसे भी पढ़ें – बदलाव के दौर से गुजर रहा है ओटीटी प्लेटफॉर्म : रिद्धि डोगरा

एक्ट्रेस अपने इस लुक में बेहद ही गॉर्जियस नजर आ रही हैं। साथ ही फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ओपन कर्ली हेयर और लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस ने अपने इस आउटलुक को कंप्लीट किया है। पूजा हेगड़े सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग लिस्ट काफी लंबी है। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तो फैंस उनकी फोटोज पर जमकर लाइक करते हैं।

Share.
Exit mobile version