तनाव के दौरान सीमा पर फायरिंग हुई

भारत-नेपाल के बीच चल रहे तनाव के दौरान सीमा पर फायरिंग हुई है| फायरिंग में एक शख्स की मौत भी हो गई है, जबकि दो लोग घायल भी हुए हैं| सीमा पर दो गुटों में हुए विवाद के बाद ये फायरिंग हुई जिसमें तीन लोग शिकार बने| ग्रामीणों के मुताबिक फायरिंग नेपाल की ओर से की गई है|

यह भी पढ़े:- मोदी ने की स्वदेशी अपनाने की अपील, कहा- 2022 तक भारत को बनेंगे ‘आत्मनिर्भर’

भारत-नेपाल स्थानीय लोगों का बॉर्डर पार जाने को लेकर विवाद

ये घटना बिहार में भारत-नेपाल सीमा के पास सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र की पिपरा परसाइन पंचायत में लालबन्दी स्थित जानकी नगर बॉर्डर की है| वहीं एसपी के मुताबिक नेपाली पुलिस सफ़ाई में बता रही है कि पुलिस का हथियार छीन कर भाग रहे लोगों पर नेपाली पुलिस ने गोली चलाई है| लेकिन स्थानीय लोग बॉर्डर पार जाने को लेकर विवाद में गोली चलाने की बात कह रहे हैं|फ़िलहाल मामले की छानबीन की जा रही है|

घायलों को इलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर किया

मृतक का नाम डिकेश कुमार था| और उसकी उम्र 25 वर्ष है, जबकि उमेश राम और उदय ठाकुर को गोली लगी है| दोनों घायलों को इलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर किया गया है|फिलहाल बॉर्डर पर भारतीय एसएसबी और स्थानीय पुलिस डटी हुई है तो वहीं नारायणपुर बॉर्डर पर नेपाली सेना भी डेरा डाले हुए है|

यह भी पढ़े:- PNB ने अपने अधिकारियों के लिए खरीदी एक करोड़ से ज्यादा की लग्जरी कारें

फायरिंग की यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सीमा विवाद को लेकर नेपाल लगातार भारत के खिलाफ उकसावे की कार्रवाई कर रहा है. फायरिंग की नौबत क्यों आई इसे लेकर जांच जारी है. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. और विवरण की प्रतीक्षा है|

Image Source:- jiyobihar.com

Share.
Exit mobile version