Political news Bihar- राजद को उसी के अखाड़े में मात देने की तैयारी:
बिहार में भाजपा संभवतः राजद को उसी के अखाड़े में मात देने की रणनीति पर काम कर रही है। खरमास बीतने के महज एक पखवाड़े के भीतर के दो सियासी घटनाक्रमों के आईने में इसे देखा जा सकता है।
भाजपा ने एमएलसी की खाली हुई अपनी दो सीटों में एक पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन को विधान परिषद भेजा। बुधवार को पूर्व सांसद सीताराम यादव समेत सात राजद नेताओं को भाजपा में शामिल कराया गया।
याद रहे कि भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने पहले ही बताया था कि तेजस्वी यादव खरमास बाद अपनी पार्टी को बचाने की चिता करें। भाजपा ने पहले नित्यानंद राय को राज्य की राजनीति में आगे बढ़ाया। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया इस बार वह केंद्र में गृह राज्य मंत्री बने। वह अब बिहार भाजपा के जाने माने चेहरा है। इधर शाहनवाज हुसैन को बिहार भेजने का फैसला भी इसी की अगली कड़ी माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि अभी किसी भी दल में मुस्लिम समुदाय से आने वाला कोई ऐसा नेता नहीं जिसकी तुलना शाहनवाज के कद से की जा सके। शाहनवाज किशनगंज और भागलपुर से सांसद भी रहे हैं।
सीमांचल में महागठबंधन को लगे झटके से सबक लिया
विधानसभा चुनावों के दौरान सीमाचल में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने महागठबंधन से पांच सीटें छीनी और दो दर्जन सीटों पर नुकसान पहुँचाया। महागटदधन को लगे इस झटके से भाजपा ने सबक लिया।
मतलब यह कि अगर मजबूत मुस्लिम नेता सामने हो तो राजद के माई समीकरण में सेंध लगाना संभव है। सभवत इसी सबक के तहत शाहनवाज को बिहार में सक्रिय करो की रणनीति बनी।
राजद के पूर्व सांसद समेत सात नेता भाजपा में
बुधवार को राजद के पूर्व सांसद सीताराम यादव सहित सात राजद नेताओं को भाजपा ने अपने खेमे में शामिल कर लिया। सीताराम यादव न केवल सीतामढ़ी से सांसद रहे हैं, बल्कि राजद के बड़े नेताओं में उनका नाम शामिल रहा है। उत्तर बिहार में इसे राजद को बड़ा झटका माना जा रहा है। सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में राजद के लिए माई समीकरण को मजबूत आधार देने वाले कई अन्य नेताओं को भाजपा में शामिल कराया जा सकता है। मिलन समारोह में भूपेन्द्र यादव ने कहा भी कि अभी तो यह अंगड़ाई है, बाकी पूरी लड़ाई है। इससे भी भूपेन्द्र के कुछ दिन पूर्व के उस बयान को बल मिलता है, जिसमें उन्होंने तेजस्वी यादव को खुले तौर पर राजद बचाने की चुनौती दी थी। बुधवार को कुल 21 नेताओं ने यादव, नित्यानंद राय और शाहनवाज हुसैन की तिकड़ी राजद को उसी के अखाड़े में मात देने की रणनीति को भाजपा की सदस्यता ली।
राजद,कांग्रेस, राकंपा. रालोसपा और लोजपा से आने वाले इन नेताओं में यादव जाति के सात शामिल हैं।
इसे भी पढ़े: साइबेरिया की बर्फ में दबा मिला 40 हजार साल पुराना बालों वाला गैंडा! वैज्ञानिकों ने शुरू की जांच
इसे भी पढ़े: Ayodhya: तिरंगा फहराकर मानवता को समर्पित की धन्नीपुर मस्जिद
ऐसी तमाम ख़बरों के लिए जुड़े रहे करंट न्यूज़ के साथ, हमे बताये कैसा लगा आर्टिकल “Political news Bihar- राजद को उसी के अखाड़े में मात देने की तैयारी” लाइक, शेयर, सब्सक्राइब करके |