नूंह जिले में आतंकवाद जैसी संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी कार्रवाई और कड़ी कर दी है। नूंह एसपी राजेश कुमार ने बताया कि जिले में ऐसे तत्वों पर (activities like terrorism) पैनी नजर रखी जा रही है, जो किसी भी प्रकार से आतंकवाद या असामाजिक गतिविधियों से जुड़े हो सकते हैं।

एसपी राजेश कुमार ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल या संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और उनकी पूरी बैकग्राउंड जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की बैंक डिटेल, लेन-देन और मोबाइल लोकेशन तक की जांच की जा रही है। इसके साथ ही उनकी रोजमर्रा की गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

activities like terrorism – उन्होंने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिल रहे हैं, उन्हें पहले हिरासत में लिया जा रहा है और फिर कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है। अब तक नूंह जिले से आतंकवाद जैसी गतिविधियों से जुड़े होने के आरोप में दो लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जिला पुलिस अब ऐसे लोगों के नेटवर्क को खंगालने का काम कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के संपर्क में कौन-कौन लोग थे और क्या कोई बड़ा नेटवर्क जिले में सक्रिय तो नहीं है।

 

Share.
Exit mobile version