मध्य प्रदेश के उज्जैन में आर्म्स एक्ट के मामले में पकड़ा गया आरोपी पुलिस की कैद से उस वक्त फरार हो गया, जब पुलिस उसे लेकर मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंची थी. आरोपी का मेडिकल चल रहा था कि इस बीच जैसे ही उसे मौका मिला. वह तुरंत वहां से गायब हो गया. इस बात की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस ने (police arrested with knife) आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने उसे चाकू के साथ गिरफ्तार किया था.

उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र की धन्नालाल की चाल में रहने वाले विशाल नाम के युवक को पुलिस ने हरिफाटक ओवरब्रिज से चाकू के साथ पकड़ा था. विशाल को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसका मेडिकल करवाने के लिए चरक अस्पताल ले गई थी. जहां विशाल का मेडिकल करवाया जा रहा था कि तभी वह अचानक सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर गायब हो गया. इस मामले में एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है.

police arrested with knife – उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी. फिलहाल आरोपी को तलाश किया जा रहा है. उसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. वही इस पूरे मामले की जांच भी जारी है. बताया जाता है कि पुलिस की सुरक्षा के दौरान विशाल नाम का जो बदमाश भाग गया है वह आदतन बदमाश है. इसके खिलाफ कई प्रकरण दर्ज है. इस प्रकरण में भले ही वह चाकू के साथ गिरफ्त में आया हो, लेकिन शहर के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कई धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं.

Share.
Exit mobile version