ग्वालियर : ग्वालियर जिले के महाराजपुरा थाना क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद एवं सनसनीखेज वारदात प्रकाश में आई है। यहाँ घर के बाहर बैठी 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ले गया। आरोपी ने दिल्ली में किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म (रेप) किया। ग्वालियर (police arrested kidnapping accused) पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है तथा आरोपी को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
police arrested kidnapping accused – प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 वर्षीय किशोरी अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की सूचना पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने तत्काल अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच प्रारंभ की। स्वजनों ने करण पासवान (पुत्र श्याम सुंदर पासवान) पर संदेह व्यक्त किया था। पुलिस की साइबर टीम ने जब संदेही के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया, तो उसकी लोकेशन दिल्ली पाई गई।
किशोरी के बयानों के आधार पर केस में जुड़ीं दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं
पुलिस ने अपहृत किशोरी को भी सुरक्षित दस्तयाब (बरामद) कर लिया। ग्वालियर लाकर जब पीड़िता से महिला अधिकारियों की उपस्थिति में पूछताछ की गई, तो उसने आपबीती सुनाते हुए बताया कि आरोपी ने उसके साथ कई बार गलत काम किया। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने पूर्व से दर्ज अपहरण के केस में दुष्कर्म तथा पॉक्सो (POCSO) एक्ट की सख्त धाराएं बढ़ा दी हैं। आरोपी को सक्षम न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
