जम्मू : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को चुनावी (POK Wil Become Part Of India) राज्य जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहे। यहां पर उन्होंने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी पर जुबानी हमला किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां भाजपा की वापसी पर पीओके भारत का हिस्सा बनने वाला है।
इसे भी पढ़ें – उपभोक्ताओं को अनचाहे लिंक संदेशों से बचाने की ट्राई की पहल, 01अक्टूबर से मैसेज में अनचाहे और गलत लिंक पर रोक
POK Wil Become Part Of India – पाकिस्तान को लोकतंत्र बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर अलग होने की आवाज उठा रहा है। लोग कह रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर के चुनाव के साथ यदि मुर्शिदाबाद में भी चुनाव होता तो अच्छा संदेश जाता। बलूचिस्तान कह रहा है कि पाकिस्तान से हमारी केमिस्ट्री मिलती ही नहीं है, क्योंकि यह मानवता का कैंसर है और दुनिया को इससे मुक्ति मिलनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें – सियाचिन बेस कैंप पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जवानों का बढ़ाया मनोबल, की बातचीत
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को घेरते हुए सीएम योगी ने कहा, “एक तरफ भारत में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन, 60 करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, जीवन ज्योति, जीवन बीमा सुरक्षा योजना का लाभ, 12 करोड़ लोगों को किसान सम्मान निधि, 10 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय, 10 करोड़ गरीबों को उज्ज्वला योजना का सिलेंडर मिल गया। जम्मू-कश्मीर में 2.75 लाख गरीबों को पीएम आवास योजना का लाभ मिला तो दूसरी तरफ भिखमंगे पाकिस्तान में रोटी के लाले पड़ रहे हैं।”

