Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » जहरीली शराब कांड पर सपा घिरी,अखिलेश ने आजमगढ़ को आतंकगढ़ बना दिया – अनुराग ठाकुर

    जहरीली शराब कांड पर सपा घिरी,अखिलेश ने आजमगढ़ को आतंकगढ़ बना दिया – अनुराग ठाकुर

    February 22, 2022 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में हुए जहरीली शराब कांड (Poisonous Liquor Scandal) पर मंगलवार को भाजपा ने सपा को घेरा। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा हमला किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि शराब कांड ने रंगेश और अखिलेश का खेल फिर सामने ला दिया है।

    अनुराग ठाकुर का इशारा शराब दुकान के ठेकेदार रंगेश यादव की तरफ था। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बहन का बेटा रंगेश सपा नेता के ही घर रहता था। अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन अखिलेश यादव चुप्पी साधे हुए हैं।

    मीडिया से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आंतकवादियों का सीधा तार सपा से जुड़ा मिला लेकिन अखिलेश चुप रहे। अहमदाबाद बम विस्फोट में न्यायालय का फैसला आया और आजमगढ़ के लोगों को सजा हुई लेकिन अखिलेश चुप रहे। अखिलेश ने आजमगढ़ के आतंकगढ़ बना दिया।

    इसे भी पढ़ें – बलात्कारी बाप की बड़ी बेटी के बाद छोटी पर थी नजर, हुआ दर्दनाक अंत

    Poisonous Liquor Scandal – अब शराब के मामले में सपा नेता के करीबी का नाम आने पर भी अखिलेश चुप हैं। अनुराग ने सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव के चार यार, गुंडे अपराधी माफिया और भ्रष्टाचार।

    गौरतलब है कि आजमगढ़ में जहरीली शराब ने तांडव मचाया है। अनुराग ठाकुर भले ही दस लोगों की मौत की बातें कह रहे हैं लेकिन वहां का प्रशासन फिलहाल पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने पूर्व सांसद और फूलपुर से सपा प्रत्याशी रमाकांत यादव के करीबी रंगेश यादव सहित पांच पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि रंगेश के ही नाम पर ठेका है। घटना के बाद हुई छापेमारी में ठेके से नकली दारू भी बरामद की गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    Unique Vow Fulfilled: ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    अखिलेश यादव का ‘मास्टरस्ट्रोक’: दादरी रैली के जरिए पश्चिमी यूपी की 140 सीटों पर सपा का गेम प्लान!

    हारिस अली की पूछताछ में 10 संदिग्ध रडार पर! ISIS को मिल रही विदेशी फंडिंग की खुली परतें

    मुरादाबाद में छात्रा पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव, बुर्का पहनाने और नॉनवेज खिलाने के आरोप में गिरफ्तारी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.