नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी को रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष से बाहर निकालने के इरादे का इजहार करते हुए सोमवार को कहा कि गरीब-किसान-महिलाएं और युवा ये चार जातियां यदि सशक्त हो गईं तो भारत सशक्त हो जाएगा। श्री मोदी ने यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा को वीडियो लिंक के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि 2- 3 दिन पहले ही यात्रा ने अपने 50 दिन पूरे किए हैं। इस (PM On Strong India) अवधि में 11 करोड़ लोगों का जुड़ना, ये अपने आप में अभूतपूर्व है। समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार खुद पहुंच रही है,उसे अपनी योजनाओं से जोड़ रही है।
इसे भी पढ़ें – भगवान राम की तस्वीर वाली विशेष साड़ी सूरत से अयोध्या भेजी जाएगी
PM On Strong India – उन्होंने कहा, किसने सोचा था कि कभी सरकारी कर्मचारी, सरकारी अफसर, ये बाबू और ये नेता लोग खुद गरीब के दरवाजे पर पहुंचकर पूछेंगे कि आपको सरकारी योजना का लाभ मिला या नहीं मिला? लेकिन ये पूरी ईमानदारी से हो रहा है। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के साथ, सरकारी दफ्तर, जनप्रतिनिधि, देशवासियों के पास, उनके गांव-मोहल्ले पहुंच रहे हैं। आज देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया में भी मोदी की गारंटी की बहुत चर्चा हो रही है। लेकिन मोदी की गारंटी का मतलब क्या है? आखिर, इस प्रकार मिशन मोड पर देश के हर लाभार्थी तक सरकार पहुंचना, ये इतनी मेहनत क्यों करते हैं। दिन रात सारी सरकार आपकी सेवा में इतनी मेहनत क्यों कर रही है? सरकारी योजनाओं के सैचुरेशन और विकसित भारत के संकल्प में क्या संबंध है?
इसे भी पढ़ें – बांग्लादेश में फिर शेख हसीना की सरकार, चौथी बार जीता चुनाव
हमारी सरकार चाहती है कि वर्तमान और भावी पीढ़ियों को वैसा जीवन जीना न पड़े, आपके पूवर्जों को जो मुसीबतें झेलनी पड़ी, आपके बुजुर्गों को जो कठिनाईयां झेलनी पड़ी, वो आपको झेलनी न पड़े, इसी मकसद से हम इतनी मेहनत कर रहे हैं। हम देश की एक बहुत बड़ी आबादी को रोज़मर्रा की छोटो-छोटी ज़रूरतों के लिए होने वाले संघर्ष से बाहर निकालना चाहते हैं, इसलिए हम गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के भविष्य पर फोकस कर रहे हैं और यही हमारे लिए देश
की सबसे बड़ी चार जातियां हैं। जब गरीब-किसान-महिलाएं और युवा ये मेरी चार जातियां,जो मेरी सबसे प्रिय चार जातियां हैं, अगर ये सशक्त हो जाएंगे, ये मजबूत हो जाएंगे तो हिन्दुस्तान का सशक्त होना पक्का हो जाएगा।

