प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की शाम को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (बनारस) पहुंचे. प्रधानमंत्री बिहार के भभुआ से चुनावी सभा करने के बाद शाम पांच बजे बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे तो उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद (PM Modi’s mega road show) वह सड़क मार्ग से बरेका गेस्ट हाउस रवाना हो गए. इस रोड शो के दौरान पीएम मोदी का जगह-जगह स्वागत किया गया. वहीं, पीएम मोदी शनिवार की सुबह बनारस रेलवे स्टेशन से वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.
इसे भी पढ़ें – आजम खान का सीएम योगी को जवाब! अखिलेश से मुलाकात में बोले- आपके सामने सबसे बड़ा माफिया खड़ा है…
वाराणसी (बनारस) पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से बीएलडब्ल्यू स्थित गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए. इस दौरान उनका काफिला बाबतपुर से हरहुआ होते हुए गिलट बाजार, जेपी मेहता, फुलवरिया फ्लाईओवर होते हुए बरेका पहुंचा. रास्ते में कई जगह स्थानीय लोगों सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी के काफिले के दौरान सड़क के दोनों किनारे हाई सिक्योरिटी दिखी, जो ट्रैफिक के साथ स्थानीय लोगों को भी मैनेज करती दिखी.
इसे भी पढ़ें – राम मंदिर फैसले को टालने की कोशिश! वकीलों ने किया था बॉयकॉट, भूमि विवाद को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा
PM Modi’s mega road show – प्रधानमंत्री मोदी आठ नवंबर को वाराणसी से देश को 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे. इनमें सबसे प्रमुख ट्रेन वाराणसी से खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस होगी, जो काशीवासियों और पूर्वांचल के लिए एक बेहतरीन सेवा मानी जा रही है. इसके अलावा प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे. इनमें लखनऊ से सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, फिरोजपुर से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, एर्नाकुलम से बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, प्रधानमंत्री इस अवसर पर बनारस स्टेशन पर मौजूद गणमान्य लोगों से संवाद भी कर सकते हैं.

