Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » राम मंदिर पर ध्वजारोहण के बाद PM मोदी का ऐतिहासिक बयान! ‘सदियों के जख्म भर रहे’, अयोध्या को बताया दुनिया के लिए उदाहरण

    राम मंदिर पर ध्वजारोहण के बाद PM मोदी का ऐतिहासिक बयान! ‘सदियों के जख्म भर रहे’, अयोध्या को बताया दुनिया के लिए उदाहरण

    November 25, 2025 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    अयोध्या के राम मंदिर में आज ध्वजारोहण हो गया. इसी के साथ राम मंदिर संपूर्ण हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया. यहां ध्वजारोहण (historic statement after flag hoisting) अभिजीत मुहूर्त किया गया. इस दौरान पीएम मोदी ने धर्म ध्वज को हाथ जोड़कर प्रणाम किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज सदियों के घाव भर गए हैं.

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, आज संपूर्ण भारत और संपूर्ण विश्व राममय है, राम भक्त के हृदय में आज अद्वितीय संतोष है. अपार अलौकिक आनंद है. सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है. सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है. आज उसी यज्ञ की पूर्णाहुति है, जिसकी अग्नि पांच सौ साल तक प्रज्वलित रही. जो यज्ञ एक पल भी आस्था से डिगा नहीं, एक पल भी विश्वास से टूटा नहीं.

    इसे भी पढ़ें – राम मंदिर का धर्म ध्वज गुजरात में तैयार! अहमदाबाद के मजदूरों ने ऐसे किया इसे खास, जानें क्या है ध्वज की खासियत

    historic statement after flag hoisting – पीएम मोदी ने कहा कि आज भगवान के गर्भगृह की ऊर्जा, यह धर्म ध्वजा केवल ध्वजा नहीं यह भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का प्रतीक है. इसका भगवा रंग, इस पर रचित सूर्यवंश की ख्याति, कोविदार वृक्ष, सूर्य रामराज्य का प्रतीक है. यह ध्वज संकल्प है, यह ध्वज सफलता है, संघर्ष से सृजन की गाथा है, सदियों से चले आ रहे संघर्ष का साकार स्वरूप है, संतों की साधना और समाज की सहभागिता की सार्थक परिणति है. आने वाले सदियों तक यह ध्वज प्रभु राम के आदर्शों का उद्घोष करेगा.

     

    डेमोक्रेसी हमारे DNA में है- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री ने कहा कि सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि मैकाले का असर बहुत ज्यादा था. हमें आज़ादी तो मिल गई, लेकिन हम हीन भावना से आज़ाद नहीं हुए. एक सोच बिठा दी गई कि विदेश की हर चीज़ अच्छी है और अपनी चीजों में कमियां हैं. इसी गुलामी की सोच की वजह से हमने विदेश से डेमोक्रेसी ली. हमारा संविधान भी विदेशी देशों से प्रेरित है. जबकि सच्चाई यह है कि भारत डेमोक्रेसी की जननी है. डेमोक्रेसी हमारे DNA में है.”

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक

    IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव

    “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी

    बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”

    असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान

    राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.