प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार शाम को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में जोरदार स्वागत किया गया. इस अवसर पर पूरा परिसर मोदी-मोदी के नारे से गूंज उठा. पीएम मोदी ने भाषण की (PM Modi on Bengal Results) शुरुआत भारत माता के नारे के साथ की. पीएम मोदी ने कहा कि आज का यह दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है.
PM Modi on Bengal Results – बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी बढ़त मिली है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा कार्यालय पहुंच गये हैं. उनका भाजपा मुख्यालय में जोरदार स्वागत किया गया. भाजपा मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं.
Live Updates:
-
- पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश की संस्कृति को समझ नहीं पाई है. बीजेपी के लिए भारत और भारतीयता के भाव से बड़ा और कुछ भी नहीं है. हमारे लिए भारत सब कुछ है. भारतीयता सबकुछ है.
-
- पीएम मोदी ने कहा कि महिला विरोधी समाजवादी पार्टी कुछ भी करके अपने पाप को धुल नहीं पाएगी. आज पूरे देश में एक भी राज्य ऐसा नहीं है, जहां कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार हो. एक भी नहीं है. ये सिर्फ सियासत का बदलाव नहीं है. सोच का बदलाव है. यह बतलाता है कि विकसित होता भारत किस दिशा में आगे बढ़ना चाहता है. आज का भारत अवसर चाहता है, विकास चाहता है और विकास चाहता है. प्रगति और स्थरिता चाहता है.
- आज का भारत ऐसी राजनीति चाहता है, जो देश को आगे बढ़ाए, लेकिन दुर्भाग्य से आज की कांग्रेस बिल्कुल विपरीत दिशा में चल पड़ी है. ऐसे समय में जब पूरा देश कम्युनिज्म से किनारा कर चुका है. कांग्रेस उसी विचाराधारा को अपनाने में लगी है, जिसे देश में ठुकरा दिया है. जो माओवाद जंगलों में समाप्त हो रहा है. कांग्रेस में जड़े मजबूत कर रहा है. कांग्रेस अर्बन नक्सलियों का गिरोह बनते जा रही है.
-
- पीएम मोदी ने कहा कि अंग, बंग और कलिंग को मजबूत होना बहुत जरूरी है. गर्व है कि इसने एनडीए को चुन लिया है. नारी शक्ति अब विकसित भारत के निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रही है, लेकिन नारी शक्ति की रफ्तार को कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने रोकने का काम किया है. संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को पास नहीं होने नहीं दिया. इसलिए मैंने पहले कुछ दिन पहले कहा था कि महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने वाले दलों को महिलाओं का आक्रोष झेलना पड़ेगा. कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके को बहनों-बेटियों ने सजा दी है.


