Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे उत्तरप्रदेश, मिलेगी 80 हजार करोड़ रुपए के 1406 प्रोजेक्ट्स की सौगात

    शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे उत्तरप्रदेश, मिलेगी 80 हजार करोड़ रुपए के 1406 प्रोजेक्ट्स की सौगात

    June 2, 2022 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश (PM Modi In UP) आ रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ ही वह तीसरे ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह प्रदेश को 80 हजार करोड़ रुपए के 1406 प्रॉजेक्ट्स की सौगात देंगे। इसमें से सर्वाधिक 58,672 करोड़ रुपए के 865 प्रॉजेक्ट्स वेस्ट यूपी को मिलने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार को इस निवेश से 5 लाख रोजगार के सृजन की उम्मीद है।

    इसे भी पढ़ें – दफ्तर में लगाई ओसमा बिन लादेन की तस्वीर, विद्युत विभाग का एसडीओ सस्पेंड

    सबसे अधिक पिछड़ा समझे जाने वाले पूर्वी यूपी को 290 प्रॉजेक्ट्स मिलने जा रहे हैं और इनमें 9,617 करोड़ रुपए का निवेश होगा। अवध क्षेत्र को 8,997 करोड़ रुपए के 217 प्रॉजेक्ट मिलेंगे। बुंदेलखंड में 34 परियोजनाओं में 2,938 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। ये निवेश डेटा सेंटर, एग्रीकल्चर, आईटी-इलेक्ट्रॉनिक्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, हैंडलूम-टेक्सटाइल्स, रिन्यूएबल एनर्जी, एमएसएमई, हाजिंग-हेल्थकेयर, डिफेंस और एयरोस्पेस जैसे सेक्टर में होंगे।

    PM Modi In UP – 805 प्रॉजेक्ट्स एमएसएमई सेक्टर से जुड़े हैं, जिनसे 4,459 करोड़ रुपए का निवेश आएगा। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल  ‘नंदी’ के मुताबिक बहुत सारी परियोजनाओं में पहले ही कॉमर्शल एक्टिविटी शुरू हो चुकी है या होने को है। राज्य सरकार ने 2018 में 21-22 फरवरी को दो दिवसीय यूपी इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया था। इस इवेंट के दौरान यूपी सरकार ने सरकारी और निजी कंपनियों से  4.28 लाख करोड़ रुपए के 1,045 एमओयू साइन किए थे।

    इसे भी पढ़ें – वैदिक मंत्रोच्चार के साथ योगी ने गर्भगृह निर्माण के लिए रखी पहली शिला, कहा 500 सालों के संघर्ष के बाद हुई सत्य की जीत

    इसके बाद सरकार ने 29 जुलाई 2018 को पहले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया था। इसमें 61,792 करोड़ रुपए के निवेश से 81 परियोजनाओं की शुरुआत हुई थी। दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन 28 जुलाई 2019 को किया गया था। तब 67,202 करोड़ रुपए के निवेश से 290 प्रॉजेक्ट्स की शुरुआत हुई। प्रदेश में किये गए कुल निवेश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 73%,पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12%,अवध क्षेत्र 11%, तथा बुंदेलखंड- के हिस्से में कुल 4% आया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना

    क्या है कोरोना का नया Cicada वैरिएंट? जानें इसके लक्षण और भारत पर पड़ने वाला असर

    रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर! डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार, करेंसी मार्केट में हड़कंप

    UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    Unique Vow Fulfilled: ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.