लातेहारः नक्सली संगठन पीएलएफआई के इनामी नक्सली आलोक यादव ने शुक्रवार को लातेहार एसपी कुमार गौरव, सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट राजेश सिंह और सीआरपीएफ कमांडेंट यादराम बुनकर के समक्ष हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया. आलोक यादव पर 1 लाख रुपए इनाम भी घोषित था. आलोक लातेहार के बालूमाथ बसिया (rewarded naxalite surrenders) का रहने वाला है. आलोक यादव पर राज्य के विभिन्न थाना क्षेत्र में 35 से अधिक मामले दर्ज हैं. इसके आत्मसमर्पण करने से पीएलएफआई नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है.
दरअसल लातेहार पुलिस के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. नक्सलियों के खिलाफ हो रही लगातार कार्रवाई से लगभग सभी नक्सली संगठन काफी कमजोर हो गए हैं. इसी बीच लातेहार जिले में पीएलएफआई नक्सली संगठन को लीड कर रहे नक्सली आलोक यादव ने भी सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने के लिए पुलिस अधिकारियों से संपर्क साधा.
rewarded naxalite surrenders – पुलिस अधिकारियों के द्वारा नक्सली को आत्मसमर्पण नीति के विषय में बताया गया और आत्मसमर्पण के बाद उसे सरकारी प्रावधान के तहत सहयोग करने का भी आश्वासन दिया गया. इसके बाद शुक्रवार को नक्सली आलोक यादव ने एक देसी राइफल तथा चार गोलियों के साथ लातेहार एसपी कुमार गौरव, सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट राजेश सिंह और सीआरपीएफ कमांडेंट यादराम बुनकर के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया.

