पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य के खेल और खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित, उज्जवल और वैज्ञानिक आधार देने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। कैबिनेट ने पंजाब स्पोर्ट्स (players of Punjab got medical armor) मेडिकल कैडर में कुल 110 नई पोस्टों को तुरंत भरने की मंज़ूरी दे दी है। इन पदों में ग्रुप-ए के 14, ग्रुप-बी के 16, और ग्रुप-सी के 80 पद शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें – पंजाब भाजपा कर रही चांदनी चौक का नाम बदलने की मांग, CM को लिखा पत्र… जानें क्यों

सरकार का यह दूरदर्शी फैसला केवल पंजाब के खेल ढांचे को ज़मीनी स्तर पर अभूतपूर्व मजबूती नहीं देगा, बल्कि यह राज्य के मेधावी और प्रशिक्षित युवाओं के लिए 110 सुनिश्चित सरकारी नौकरियों के दरवाज़े भी खोल रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि इन चिकित्सा पेशेवरों को शुरुआत में तीन साल के अनुबंध पर रखा जाएगा, जो उनके प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें – “टोल लूट” पर मान सरकार का बड़ा प्रहार:अब तक हुए 19 टोल प्लाजा बंद, पंजाबियों की हो रही सालाना ₹225 करोड़ की बचत

players of Punjab got medical armor – यह भर्ती स्वास्थ्य, चिकित्सा और पैरा-मेडिकल क्षेत्र के उन प्रशिक्षित युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है जो खेल के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। यह स्टाफ खिलाड़ियों को चोट लगने की स्थिति में बेहतर इलाज, तेज़ रिकवरी और बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही, वैज्ञानिक तरीकों से खेल विकास को बढ़ावा मिलेगा और पंजाब के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्पोर्ट्स मेडिकल सपोर्ट मिलेगा।

 

Share.
Exit mobile version