नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आने-जाने वालों के लिए गुड न्यूज है. दोनों शहरों को जोड़ने के लिए हिंडन पुल पर सड़क निर्माण का काम अगले महीने से शुरू होने जा रहा है. इसके (plan of double layer road) लिए सेतु निगम ने टेंडर जारी कर दिया है और एजेंसियां 2 जनवरी तक आवेदन कर सकती हैं. सड़क बनने से रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी.
सेक्टर-146 के सामने हिंडन नदी पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण पहले से चल रहा है. अब पुल का स्ट्रक्चर लगभग तैयार होने के बाद उस पर दो परतों वाली सड़क बिछाई जाएगी. इस सड़क निर्माण पर करीब 67.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह काम सेतु निगम द्वारा चयनित एजेंसी से कराया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली-मुंबई एअर इंडिया फ्लाइट की आपात लैंडिंग, इंजन में आई तकनीकी खराबी
plan of double layer road – अधिकारियों के मुताबिक, इस पुल का निर्माण नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मिलकर करा रहे हैं. वर्ष 2019 में जब इस परियोजना की शुरुआत हुई थी, तब इसकी अनुमानित लागत करीब 64 करोड़ रुपये थी. पुल के पूरा होने के बाद दोनों शहरों के बीच सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी.
हिंडन पुल के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा शहर के कई सेक्टरों और गांवों की सड़कों को भी सुधारा जाएगा. इसके लिए करीब 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. योजना के तहत अगले दो महीनों में काम शुरू किया जाएगा. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुनपुरा गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने और सीसी सड़क को ऊंचा किया जाएगा. इसके अलावा मिलक लच्छी, रोजा जलालपुर, रोजा याकूबपुर और अच्छेजा गांव में सड़क मरम्मत और रखरखाव का काम होगा.

