Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Weather Update: मानसून का विस्तार; यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-एनसीआर का हाल
    • Nalanda Crime News: नालंदा में माता-पिता के बीच से 8 महीने के मासूम का अपहरण; गांव में हड़कंप, SIT गठित
    • Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खिलाफ जारी की चेतावनी
    • PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी रणनीतिक साझेदारी
    • दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला प्रतिनिधित्व
    • मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्तार, 14,900 कैप्सूल बरामद
    • LeT Terrorists Killed in Pakistan: पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों की संदिग्ध मौत; मचा हड़कंप
    • शिरोमणि कमेटी प्रधान ने इस्तीफे और हुक्मनामों पर दी सफाई; अकाल तख्त साहिब के फैसले का करेंगे सम्मान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, June 28
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में इंडिया गठबंधन के साथ सीट शेयरिंग की संभावना नहीं : पायलट

    छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में इंडिया गठबंधन के साथ सीट शेयरिंग की संभावना नहीं : पायलट

    January 12, 2024 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रायपुर : कांग्रेस महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट ने कहा हैं कि छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में कांग्रेस एवं भाजपा के बीच सीधा मुकाबला हैं इस कारण (Pilot On Seat Sharing) इन राज्यों में इंडिया गठबंधन के साथ सीट शेयरिंग की संभावना नही है। छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार राज्य के दौरे पर आए पायलट ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कान्फ्रेन्स में प्रश्नों के उत्तर में कहा कि उनका मानना हैं कि छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में इंडिया गठबंधन के साथ सीट शेयरिंग की संभावना नही हैं लेकिन अन्तिम निर्णय पार्टी द्वारा गठित समिति ही लेंगी।

    इसे भी पढ़ें – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन

    उन्होने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल दल अपने हितों को नही देखकर देशहित में साथ आए है,और जहां तक वह
    समझते है कि यह गठबंधन लोकसभा चुनावों के लिए है। उन्होंने राज्य में विधानसभा में हार के बाद लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इन परिणामों से निश्चित रूप से पार्टी कार्यकर्ता आहत हुए है, लेकिन इसका मतलब यह नही कि वह टूट गए है। पूरी ताकत से सभी लोकसभा चुनावों के लिए जुटेंगे और बेहतर से बेहतर परिणाम लाने में कामयाब होंगे।

    इसे भी पढ़ें – माओवादी समर्थक होने के आरोप में स्कूल शिक्षक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    Pilot On Seat Sharing – उन्होने कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्ष हो गए है,अब 10 वर्ष मोदी सरकार के और 10 वर्ष यूपीए सरकार के,इनकी तुलना होंगी। इन वर्षों में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, सार्वजनिक उपक्रम बेचे जा रहे है,सेना में अग्निवीर भर्ती  नोटबंदी,मनमानी जीएसटी जैसे ज्वलंत मुद्दे हैं। उन्होने कहा, इंडिया गठबंधन को लेकर भाजपा परेशान है क्योंकि गठबंधन में शामिल दलों का मत प्रतिशत दो तिहाई है। उन्होने कहा कि पार्टी राज्य में मजबूत उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारेंगी और कोशिश करेंगी कि जल्द से जल्द उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाय।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    शहीद ASI रामू राम नाग के घर पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े; मां का हाल जाना और बलिदान को किया नमन

    नक्सलियों के गढ़ से विकास की नई पहचान; डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किसकोड़ो में लगाई जनचौपाल

    बीजापुर को ‘बाल विवाह मुक्त’ जिला बनाने की पहल; मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

    महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में अब होगी बड़े पैमाने पर ड्रिलिंग; हीरा खदान की ओर बढ़े कदम

    UCC in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी शुरू; रंजना देसाई की अध्यक्षता में समिति गठित

    Weather Report: रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम बरकरार; मौसम विभाग ने बताया कब तक होगी भारी बारिश

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.