Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amit Shah on Naxalism in Lok Sabha: नक्सलियों के लिए विपक्ष को दर्द क्यों? लोकसभा में अमित शाह की हुंकार—’जो हथियार उठाएगा, उसका हिसाब होगा’
    • ‘पीएम मोदी ही खत्म करा सकते हैं युद्ध’; उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री की तारीफ कर की सीजफायर की अपील
    • बंगाल चुनाव 2026: नए गठबंधन से बदलेगा वोट बैंक का खेल? जानें किसके साथ जाएंगे अल्पसंख्यक?
    • दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत
    • Turkey Entry in Iran-Israel War: ईरान-इजराइल जंग में हो सकती है तुर्किये की एंट्री; इजराइल के ‘ग्रेटर इजराइल’ प्लान पर फिरेगा पानी
    • विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह
    • फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी
    • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू करने को हरी झंडी; 97 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को हर महीने 1000–1500 रुपए सम्मान राशि मिलेगी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, March 30
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मध्य प्रदेश में बुजुर्गों को तीर्थ करा रहे शिवराज, बुजुर्ग महिलाओ ने कहा कलयुग का श्रवण कुमार

    मध्य प्रदेश में बुजुर्गों को तीर्थ करा रहे शिवराज, बुजुर्ग महिलाओ ने कहा कलयुग का श्रवण कुमार

    April 19, 2022 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कलयुग के श्रवण कुमार कहला रहे हैं। बुजुर्गों ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर तीर्थ दर्शन (Pilgrimage) ट्रेन में बैठते हुए उन्हें यह उपाधि दी है और स्टेशन पर श्रवण कुमार के कई जगह नजारे दिखाई दिए हैं। जिस तरह कन्या विवाह कराने के बाद बच्चे-बूढ़े और नौजवान उन्हें मामा पुकारने लगे हैं तो बुजुर्गों भी अब तीर्थ दर्शन कराने पर उन्हें श्रवण कुमार का दर्जा दे रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें – खरगोन हिंसा मामला : दंगा पीड़ितों के नुकसान की भरपाई करेगी शिवराज सरकार

    Pilgrimage – आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से एकबार फिर से तीर्थ दर्शन ट्रेन रवाना हुई जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को काशी विश्वनाथ के लिए रवाना किया। करीब 900 बुजुर्गों को लेकर यह ट्रेन निकली। इसके पूर्व रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम चौहान ने बेटे की तरह उन्हें विदा किया। वे एक-एक डिब्बे में गए और बुजुर्गों से मुलाकात की तो बुजुर्गों ने भी उन्हें गले लगाकर दुलारा। उन्हें श्रवण कुमार की तरह प्यार किया और कई बुजुर्गों ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि वे तीर्थ यात्रा कर सकेंगे।

     सीएम चौहान जब भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता थे तब से अपने क्षेत्र में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए कन्या विवाह कराते थे। उस समय से उन्हें मामा पुकारा जाने लगा। जब मुख्यमंत्री बने तो इसके लिए सरकारी योजना बनाई और अपने मुख्यमंत्रित्व काल में हजारों बेटियों का विवाह करा चुके हैं। आज वे केवल बेटियों के लिए ही मामा नहीं हैं बल्कि बेटे भी उन्हें मामा कहकर पुकारने लगे हैं। आज बुजुर्गों ने उन्हें श्रवण कुमार नाम दिया है।

    इसे भी पढ़ें – दिग्विजय सिंह पर धार्मिक उन्माद फैलाने का मामला दर्ज, खरगोन हिंसा पर किया था विवादित ट्वीट

    उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में जिस तरह दुराचारियों की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने और अपराधियों के आय के साधनों को खत्म करने के लिए बुलडोजर चलाया जा रहा है, उससे उन्हें बुलडोजर मामा नाम दिया ही जा चुका है। अब लगभग सभी मंच से अपराधियों के साथ सख्ती के लिए बुलडोजर का डर बता रहे हैं और इससे अपराधियों में खौफ है। हालांकि इस बुलडोजर को लेकर विपक्ष के निशाने पर वे आ गए हैं लेकिन उन्हें बुलडोजर मामा नाम मिल चुका है। वे विपक्ष की चिंता किए बिना बुलडोजर को रोकने के लिए पीछे नहीं हट रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ‘घर में अकेली थी किशोरी, अंदर घुसे ASI और…’; पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप, जांच शुरू

    Bhopal Hotel Owner Murder News: भोपाल में ‘बेटा’ कहने पर भड़का युवक; होटल मालिक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या

    मंडला में तेज रफ्तार डंपर और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत, 24 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल

    Indore Crime News: इंदौर में शराब के नशे में धुत युवकों का तांडव, चेकिंग पाइंट पर कांस्टेबल और थाने में संतरी को मारा थप्पड़

    Indore Kinnar News: इंदौर में किन्नरों का आतंक! 51 हजार रुपये नेग न मिलने पर महिला के बाल पकड़कर जमीन पर पटका

    इंदौर इंजीनियर हत्याकांड: आरोपी बाप-बेटे को टाउनशिप ले गई पुलिस, सीन रिक्रिएशन के दौरान भारी तनाव

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.