ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई हैं। यह मई के बाद पहला मौका है जब तेल की कीमतों में इतनी आग लगी हुई है। इस बीच भारत में भी 25 जुलाई 2026 को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। राहत की बात यह है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले कई दिनों की तरह आज भी तेल कंपनियों ने पुराने (Petrol Diesel Price Today) रेट ही जारी रखे हैं। 

 भारत में 25 मई से स्थिर हैं ईंधन के दाम

तेल की कीमतों में इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह ईरान से जुड़े तनाव और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हालात और बिगड़ते हैं या समुद्री मार्गों पर असर पड़ता है, तो दुनिया भर में तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। हालांकि, यह कीमत अभी भी अप्रैल के आखिर में बने 120 डॉलर प्रति बैरल के उच्च स्तर से कम है, जब होर्मुज स्ट्रेट को लेकर वैश्विक बाजार में बड़ी चिंता पैदा हो गई थी। भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम 25 मई से स्थिर हैं। उस दिन सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल की कीमत में ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद से कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स

अगर प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर है। इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में भी पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा बनी हुई है। डीजल की (Petrol Diesel Price Today) कीमत इन शहरों में 100 रुपये से कम है, लेकिन हैदराबाद में डीजल ₹103.82 प्रति लीटर के स्तर पर बना हुआ है।

शहर पेट्रोल (रुपये/प्रति लीटर)  

 

डीजल (रुपये/प्रति लीटर)

 

दिल्ली ₹102.12 ₹95.20
मुंबई ₹111.21 ₹97.83
कोलकाता ₹113.51 ₹99.82
बेंगलुरु ₹110.89 ₹98.8
चेन्नई ₹108.01 ₹99.66
गुरुग्राम ₹102.77 ₹95.44
नोएडा ₹101.92 ₹95.37

 

Share.
Exit mobile version