Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रहा मलबा
    • ‘आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज’: जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ भेदभाव
    • ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: बस मालिक ने पुलिस को दी ड्राइवर-कंडक्टर की जानकारी
    • शिरोमणि अकाली दल ने जारी की 8 जिलों की जनरल काउंसिल की पहली लिस्ट: सुखबीर बादल ने किए नए ऐलान
    • झारखंड में नक्सलियों पर बड़ा एक्शन: 1 करोड़ के इनामी असीम समेत 6 माओवादियों के पोस्टर जारी
    • हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन: CM नायब सैनी पेश करेंगे 7,255 करोड़ का अनुपूरक बजट; 9 नए बिल होंगे पेश
    • अंकित बलियान हत्याकांड में दो शूटर मारे गए, परिवार ने कहा- अभी इंसाफ अधूरा है; अब रख दी ये बड़ी मांग
    • झारखंड के गढ़वा में डायन-प्रथा को लेकर खौफनाक वारदात: फरार चल रहे सभी 6 आरोपी गिरफ्तार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, September 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Mukhyamantri Tirth Yatra योजना शुरू करने के लिए लोगों ने की पंजाब सरकार की सराहना

    Mukhyamantri Tirth Yatra योजना शुरू करने के लिए लोगों ने की पंजाब सरकार की सराहना

    November 28, 2023 पंजाब 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Mukhyamantri Tirth Yatra : हर वर्ग के लोगों ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा देश भर के पवित्र स्थानों पर दर्शन करने की सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू करने की सराहना की।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ शुरू करने के लिए सराहना करते हुए बहुत से लोगों ख़ास कर बुज़ुर्गों ने धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कैसे यह पहल उनको तीर्थ यात्रा पर जाने के योग्य बनाएगी, जो पहले वित्तीय तौर पर मुश्किल था।

    सरकार के प्रयासों के लिए रहेंगे ऋणी 

    संगरूर के गाँव पंडोरी की निवासी कुलदीप कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि वह हमेशा सरकार के इस प्रयास के लिए ऋणी रहेंगे।

    ये भी पढ़ें – Delhi CM Kejriwal ने की पंजाब सरकार की सराहना, बोले- लोगों ने चुनी ईमानदार सरकार

    उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी यदि उनको अवसर मिला तो वें धार्मिक स्थानों के दर्शन करने के लिए ज़रूर जाएंगे। गाँव पंडोरी की अन्य निवासी जसवीर कौर ने बताया कि वह पहली बार श्री हजूर साहिब के दर्शन करके भाग्यवान बनेंगे।

    उन्होंने कहा कि उनके गाँव और परिवार में बहुत खुशी का माहौल है और इसलिए हम सभी सीएम का धन्यवाद करते हैं। गाँव घन्नौर से आए जसवीर कौर ने बताया कि उनके परिवार और गाँव-वासियों में बहुत उत्साह है और इस अवसर पर उनके साथ बहुत से लोग यहाँ पहुंच कर इस बात का पता लगाने आए थे कि सचमुच भगवंत मान सरकार द्वारा यह प्रयास शुरू किया गया है।

    ये भी पढ़ें – Gurpurab के शुभ अवसर आप सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ शुरू

    Mukhyamantri Tirth Yatra है एक प्रगतिशील प्रयास 

    संगरूर शहर निवासी मनजीत कौर ने मान सरकार द्वारा सेवा के रूप में गुरूपर्व के पवित्र दिवस पर इस योजना को शुरू करने के लिए धन्यवाद किया। मनजीत कौर ने कहा कि पवित्र गुरूधामों के दर्शन करवाने के लिए इस अहम और पवित्र कार्य को आरंभ करने के लिए वह धन्यवाद करते हैं।

    संगरूर शहर के श्रद्धालु रणजीत सिंह जो अपने पारिवारिक सदस्यों समेत इस धार्मिक यात्रा के लिए पहुँचे थे। उन्होंने कहा कि यह एक प्रगतिशील प्रयास है, जिसका बिना किसी भेदभाव के साथ हर वर्ग के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में से एक इस योजना को भरपूर स्वीकृति मिलेगी।

    ये भी पढ़ें – Punjab Haryana Weather : हरियाणा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, पंजाब में भी बदला मौसम मिजाज

    यादगार होगा यह सफर 

    गाँव भसौड़ के नौजवान नरिन्दर सिंह ने बताया कि इस यात्रा के स्वरूप नौजवान पीढ़ी को गुरू की बाणी और नाम सिमरन से जुडऩे का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज समारोह में उनको इस यात्रा की अन्य विशेषताओं के बारे में जानकारी मिली है और यकीनी रूप से उनका यह सफऱ यादगारी होगा।

    गाँव उभिया की निवासी बीबी अमरजीत कौर ने रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली बस में सवार होने से पहले पंजाब सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उम्र के इस पड़ाव में उनको यह गौरव हासिल हुआ है। गाँव कहेरू के बुज़ुर्ग बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बुज़ुर्गों के प्रति दिखाया गया सम्मान और प्यार की भावना के लिए धन्यवाद किया।

    उन्होंने कहा कि जो बुज़ुर्ग किसी कारण से धार्मिक स्थानों के दर्शन करने से वंचित रह जाते थे, उनकी यह आकांक्षा अब सरकार द्वारा पूरी की गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    शिरोमणि अकाली दल ने जारी की 8 जिलों की जनरल काउंसिल की पहली लिस्ट: सुखबीर बादल ने किए नए ऐलान

    पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में बड़ा उलटफेर: मतदान से पहले ABVP और SOI आए साथ, अध्यक्ष पद के लिए मिला समर्थन

    जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव: दोपहर तक 60% से अधिक मतदान, मेयर विनीत धीर सहित कई दिग्गजों ने डाला वोट

    लुधियाना में पूर्व पत्नी के परिचित का खूनी खेल: बेटे संग खेल रहे पिता पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला

    तलाक का भरोसा देकर युवती से बनाए संबंध, नाम पर कराया लोन; शादी मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

    लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 17 वर्षीय सौतेली बेटी से छेड़छाड़, आरोपी पिता गिरफ्तार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.