Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » CM Bhagwant Mann और अरविन्द केजरीवाल की ‘विकास क्रांति’ रैली को लोगों द्वारा भरपूर समर्थन

    CM Bhagwant Mann और अरविन्द केजरीवाल की ‘विकास क्रांति’ रैली को लोगों द्वारा भरपूर समर्थन

    November 19, 2023 पंजाब 5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की आज यहाँ ‘विकास क्रांति’ रैली में लोगों के भारी इक्ट्ठ ने राज्य सरकार की जनहितैषी और विकासोन्मुखी योजनाओं को मिले रहे भरपूर समर्थन की गवाही भरी।

    होशियारपुर के लोगों को मिल तोहफा

    होशियारपुर के लोगों को तोहफ़े के तौर पर 867 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्टों का उद्घाटन/नींव पत्थर रखने/ के ऐलान के बाद इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक मौका है जब समूचे कंडी क्षेत्र की किस्मत बदल रही है।

    उन्होंने कहा कि यह प्रोजैक्ट इस क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देंगे और लोगों के जीवन में खुशहाली लाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारें इस क्षेत्र को अनदेखा करती रही हैं, परन्तु उनकी सरकार इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध है।

    केजरीवाल एक महान नेता

    मुख्यमंत्री ने अरविन्द केजरीवाल को एक महान और क्रांतिकारी नेता बताया जिसने आम आदमी को भारतीय राजनीति केंद्रीय मंच पर लाने का हौसला किया है। उन्होंने कहा कि यह न तो कोई राजनैतिक रैली है और न ही शक्ति प्रदर्शन, बल्कि यह समागम पूर्ण रूप में होशियारपुर के विकास को समर्पित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज राज्य के कोने-कोने में बेमिसाल विकास देखने को मिल रहा है और यह आम आदमी सरकार केवल 18 महीनांे के शासन का नतीजा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अस्पतालों, स्कूलों में मुकम्मल तौर पर तबदीली देखने को मिल रही है और आम आदमी की भलाई के लिए नये मैडीकल कालेज बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह फ़ैसले उन लोगों की तरफ से ही लिए जा रहे हैं, जो ज़मीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं से अवगत हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि रिवायती राजनैतिक पार्टियों ने राज्य को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया है और अब वह बेशर्मी से नैतिकता का राग अलापने लगीं हुई हैं।

    लोकसभा चुनावों में आप के हक में होगा 13-0 का आंकड़ा

    मुख्यमंत्री ने भविष्यवाणी करते हुये कहा कि लोग इन तानाशाह नेताओं से इतने ऊब चुके हैं कि उन्होंने आने वाले आम चुनावों में राज्य की सभी 13 और चंडीगढ़ की एक सीट ‘आप’ की झोली में डालने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोक सभा चुनाव में आकंड़ा 13-0 का होगा जहाँ 13 ‘ आप’ के हक में होंगे और बाकी पार्टियों के खाते तक नहीं खुलेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाली दल के प्रमुख द्वारा उनके खि़लाफ़ मानहानि का कोई भी केस दायर करने के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह बादल परिवार की करतूतों को लोगों सामने नंगा करने के लिए इस केस का स्वागत करेंगे।

    बड़े घरों के काका जी और बीबा जी को जनता ने नकारा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खुशी की बात है कि लोगों ने महलों या बड़े घरों में रहने वाले और ‘काका जी’ और ‘बीबा जी’ के नामों से जाने जाते नेताओं को सिरे से नकार दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह मौकाप्रस्त नेता कभी भी लोगों के साथ नहीं खड़े परन्तु इन्होंने हमेशा उन लोगों का साथ दिया है जो उनके निजी हितों के लिए लाभप्रद थे। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने हमेशा राज्य और यहाँ के लोगों की अपेक्षा अपने स्वार्थों को पहल दी है।

    पीएम मोदी पर भी साधा निशाना 

    प्रधानमंत्री नरेंन्दर मोदी पर निशान साधते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ‘मुहावरो के मास्टर’ हैं जिन्होंने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान लोगों को बेवकूफ़ बनाया है। उन्होंने लोगों को याद करवाया कि मोदी की तरफ से हरेक खाते में 15 लाख रुपए देने का वायदा किया गया है परन्तु अभी तक उनकी ग़ैर योजनाबद्ध नीतियों के कारण लोगों को बहुत नुक्सान बर्दाश्त करना पड़ा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि 15 लाख रुपए तो छोड़ोे, होशियारपुर के साथ लगते लोक सभा हलका गुरदासपुर के लोग 2019 में इस सीट से भाजपा की टिकट पर चुने गए अपने संसद मैंबर सन्नी दियोल का चेहरा देखने का इन्तज़ार कर रहे हैं।

    एक साल में खोले जाएंगें पांच मेडीकल कालेज 

    मुख्यमंत्री ने अफ़सोस जताया कि आज़ादी के 75 सालों में राज्य में सिर्फ़ तीन मैडीकल कालेज खोले गए जबकि अब आने वाले एक साल में राज्य में पाँच और मैडीकल कालेज खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में राज्य के हर जिले में एक मैडीकल कालेज होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे राज्य के लोगों को मानक इलाज और डाक्टरी शिक्षा मुहैया करवाई जायेगी।

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को मुकाबला परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण देने के लिए आठ हाई-टेक सैंटर खोल रही है। भगवंत मान ने कहा कि यह केंद्र नौजवानों को यू. पी. एस. सी. की परीक्षा पास करने और राज्य और देश में नामवर पदों पर बैठने के लिए मानक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य नौजवानों को उच्च पदों पर बिठा कर सेवा करना यकीनी बनाना है।

    सभी अस्पतालों को एक्स रे मशानों से किया जाएगा लैस 

    मुख्यमंत्री ने दोहराया कि 26 जनवरी तक तहसील और ज़िला स्तर तक राज्य के सभी अस्पतालों को एक्स-रे मशीनों के साथ लैस कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आगामी गणतंत्र दिवस तक सभी अस्पतालों में ऑपरेटरों समेत यह सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि लोगों की लूट को रोकने के लिए डाक्टरों द्वारा लिखीं सभी दवाएँ भी अस्पताल में ही उपलब्ध होंगी।

    नई ऊंचाईयों को छू रहा है पंजाब  

    दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब हर क्षेत्र में नयी ऊँचाईयों को छू रहा है जोकि अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान के रूप में पंजाब को अब तक का सर्वाेत्तम मुख्यमंत्री मिला है क्योंकि वह समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए अथक मेहनत कर रहे हैं। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पंजाब हर क्षेत्र में तेज़ी के साथ विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है जोकि बेमिसाल उपलब्धी है।

    इसे भी पढ़ें – स्वस्थ लिवर से ही रहेगा शरीर स्वस्थ, अलकोहल से दूरी जरुरी

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पंजाब वालों को बड़ी राहत! हिमाचल सरकार ने वापस लिया बढ़ा हुआ ‘एंट्री टैक्स’; अब पुराने रेट पर होगी एंट्री

    पंजाब में महिला तस्कर का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! 3 किलो हेरोइन और 11 लाख कैश के साथ गिरफ्तार

    राजनीति के अखाड़े में उतरे ‘खेड़ी वाले बाबा’! जानें किस पार्टी का थामेंगे दामन, सियासी गलियारों में हलचल

    विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह

    पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है – कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

    शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.