Paytm Scam: अलीगढ़ पुलिस ने लोगो के साथ ठगी के एक बड़े गिरोह के शातिर सरगना को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपित 40 लोगों के साथ गिरोह चला रहा था। जिसके लिए सरगना ने बाकायदा इसके लिए वाट्सएप ग्रुप भी बनाया हुआ था। शातिर ने पेटीएम के करीब आठ सौ फर्जी एकाउंट बना रखे थे।साइबर सेल और थाना पुलिस ने आरोपित अफरोज अब्बासी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सांसद रह चुके योगी आदित्यनाथ के गढ़ कहां जाने वाला जिला गोरखपुर से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो लोगों को गोरखपुर में बैठकर अपनी ठगी का शिकार बना रहा था।

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ पुलिस की साइबर सेल और थाना पुलिस ने लोगों को अपने जाल में फंसा कर धोखाधड़ी कर भोले भाले लोगों के साथ ठगी करने वाले ठगी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए शातिर सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपित 40 लोगों के साथ गिरोह चला रहा था। जिसने उसके लिए बाकायदा इसके लिए वाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ था। शातिर सरगना ने पेटीएम के माध्यम से करीब आठ सौ फर्जी एकाउंट बना रखे थे, जिसके जरिये लोगों से ठगी की जाती था। इतना ही नहीं यह गिरोह पेटीएम एकाउंट बनाकर उन्हें पांच गुना दाम में बेच भी देते थे। जहां अलीगढ़ की साइबर सेल और थाना पुलिस ने आरोपित अफरोज अब्बासी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सांसद रह चुके योगी आदित्यनाथ के गढ़ कहां जाने वाला जिला गोरखपुर से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़े:किसान आंदोलन पर कोर्ट चिंतित

Paytm Scam: अलीगढ़ रेंज के आइजी पीयूष मोर्डिया ने कहां कि थाना गांधीपार्क क्षेत्र के मामू भांजा निवासी पल्लवी के साथ 14 सितंबर को ठगी हुई। शातिर अपराधी ने गूगल पे कस्टमर केयर बनकर उनके खाते से 1.34 लाख रुपये पार कर दिए थे। जिसके बाद अलीगढ़ की साइबर सेल मे मुकदमा दर्ज हुआ। साइबर सेल टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि जिस एकाउंट और सिम का ठगी मे इस्तेमाल हुआ वह सिम फर्जी है। इसके बाद जब साइबर सेल ने गहनता से छानबीन मे सामने आया कि एक युवक जिसका नाम अफरोज अब्बासी और रहने वाला कृष्णा नगर निवासी (महराजगंज) एक गिरोह को ऑपरेट कर रहा। यह गिरोह किसी भी व्यक्ति के नाम से तीन-चार फर्जी सिम खरीद लेते और उसके बाद फिर वेबसाइट से उस व्यक्ति का पैन नंबर लेकर पेटीएम पर फर्जी एकाउंट खोल लेते। फर्जी अकाउंट बनाने के बाद इस फर्जी एकाउंट से पैसा ट्रांसफर, रिचार्ज, बिल आदि भरने की आड़ मे लोगों के अकाउंट से ठगी कर ली जाती है। तो वहीं पकड़े गए इस शातिर ने 40 लोगों के साथ एक वाट्सएप ग्रुप बना रखा, जिसके माध्यम से जहां ठगी की पूरी प्लानिंग तैयार होती है। पकड़ा गया अफरोज अब्बासी पिछले करीब तीन साल से ठगी कर रहा है। पुलिस ने अफरोज को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से भारी मात्रा में सिम मिले और मोबाइल, लैपटॉप व अन्य उपकरण पुलिस ने बरामद किए हैं।

Paytm Scam: तो वही पुलिस द्वारा पकड़ा गया मुख्य आरोपी ग्रेजुएशन कर रहा है। पेटीएम पर मिलने वाले कैशबैक से उसके दिमाग में लालच आया और उसने पेटीएम पर फर्जी एकाउंट बनाने की सोची। और उसके बाद यू-ट्यूब से जानकारी हासिल की। पहले एक साथी को भरोसे में लेकर फर्जी एकाउंट बनाया गया और इसके बाद फिर धीरे-धीरे गिरोह बढ़ता गया। ठगी का तरीका ऐसा शातिरराना होता कि जिस व्यक्ति के नाम से ठगी होती है, उसे व्यक्ति को इसकी जरा भी जानकारी तक नहीं हो पाती थी। आइजी पीयूष मोडिया ने कहां की अभी इनके गिरोह के सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही।

Reporter- Ajay Kumar

https://www.businesstoday.in/technology/news/paytm-user-beware-of-this-scam/story/415994.html

UP Election 2022 के लिए मंदिर मंदिर घूमते Akhilesh Yadav| Yogi Adityanath| Chitrakoot

Share.
Exit mobile version