अमरावती : एक्टिंग की दुनिया से राजनीति में आए जन सेना पार्टी के (Pawan Kalyan Elected The Leader) अध्यक्ष पवन कल्याण को मंगलवार को सर्वसम्मति से पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया। मंगलगिरी में पार्टी मुख्यालय में नव निर्वाचित विधायकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता के तौर पर पवन कल्याण के नाम पर सहमति जताई गई।
इसे भी पढ़ें – चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश में NDA के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चुने गए
Pawan Kalyan Elected The Leader – पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष और तेनाली विधायक नादेंदला मनोहर ने नेता के रूप में पवन कल्याण के नाम का प्रस्ताव रखा और इसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से अपना समर्थन दिया। बैठक में जन सेना के सभी 22 नवनिर्वाचित विधायक शामिल हुए। जन सेना ने टीडीपी और भाजपा के साथ गठबंधन में सभी 22 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की।
इसे भी पढ़ें – मणिपुर हिंसा और चुनाव पर RSS प्रमुख के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल
पार्टी अध्यक्ष और अभिनेता पवन कल्याण 70,354 वोटों के अंतर से काकीनाडा जिले के पिथापुरम निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए हैं। उनकी यह पहली चुनावी जीत थी। इससे पहले, 2019 में दोनों विधानसभा सीटों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार जन सेना ने दोनों लोकसभा सीटों पर भी जीत हासिल की। टीडीपी-जन सेना-बीजेपी गठबंधन ने 175 सदस्यीय विधानसभा सीटों में 164 सीटें पर अपना कब्जा जमाया है। टीडीपी ने अकेले 135 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी के उम्मीदवार 8 सीटों पर विजयी रहे। पिछले सदन में 151 सीटों वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सिर्फ 11 सीटों पर सिमट कर रह गई।

