मुंबई : तेलुगु टेलीविजन सीरीज ‘त्रिनयनी’ में तिलोत्तमा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री पवित्रा जयराम की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। आंध्र प्रदेश के (Pavitra Jairam Passed Away) मेहबूबनगर के पास एक भीषण कार दुर्घटना में अभिनेत्री की मौके पर ही मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें – ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में जाह्नवी कपूर के क्रिकेट कोच बने हैं राजकुमार राव
कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसी बीच हैदराबाद से वानापर्थी आ रही एक बस कार के दाहिने हिस्से से टकरा गई। यह हादसा कर्नाटक के मांड्या जिले के हनाकेरे लौटते समय हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में पवित्रा की चचेरी बहन अपेक्षा, ड्राइवर श्रीकांत और अभिनेता चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें – माता सीता की भूमिका निभाने से मुझे विश्वास की शक्ति को समझने में मदद मिली : प्राची बंसल
Pavitra Jairam Passed Away – इस हादसे ने मनोरंजन इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

