आज से संसद का बजट सत्र शुरू होने वाला है। कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। वहीं, इससे पहले आज राष्ट्रतपि द्रोपती मुर्मू ने दोनों सदनों को संबोधित किया. यह नई संसद में राष्ट्रपति का पहला संबोधन था. उन्होंने कहा कि आर्टिकल-370 हटाने को लेकर शंकाएं थीं. आज वे इतिहास हो चुकी हैं.
इसे भी पढ़ें – जानें कौन हैं ट्रैप शूटर Preeti Rajak, जो बनीं सेना की पहली महिला सूबेदार
सदियों से थी राम मंदिर की आकांक्षा, आज यह सच हो चुका
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी. आज यह सच हो चुका है. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाने को लेकर शंकाएं थीं. आज वे इतिहास हो चुकी हैं. इसी संसद ने तीन तलाक के खिलाफ कड़ा कानून बनाया. सरकार ने वन रैंक वन पेंशन को भी लागू किया, जिसका इंतजार चार दशकों से था.
इसे भी पढ़ें – केरल में रंजीत श्रीनिवासन हत्या मामले में 15 PFI मेंबर्स को सुनाई मौत की सजा
दुनिया के संकट के बीच भारत हो रहा विकसित
अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, दुनिया भर में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है. पिछला वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि वाला रहा है.‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ को सरकार ने लगातार जारी रखा है.