राजधानी दिल्ली में फिर एक बार डॉग बाइट का मामला देखने को मिला. इस बार प्रेम नगर इलाके में पिटबुल नस्ल के डॉगी ने 6 साल के लड़के को अपना शिकार बनाया. बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका (6 year old child attacked by pit bull) इलाज सफदरजंग अस्पताल में जारी है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है.
वीडियो में, एक पिटबुल छह साल के बच्चे की ओर दौड़ता हुआ और बच्चा भागने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद, सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे आक्रामक कुत्तों को पालने वाले मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
इसे भी पढ़ें – SIR में लापरवाही! ग्रेटर नोएडा में DM मेधा रूपम का बड़ा एक्शन, 60 BLO और 7 कर्मियों पर FIR दर्ज
पुलिस का कहना है कि यह घटना पिछले रविवार शाम को हुई, जब बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था. बच्चा विनय एन्क्लेव में अपने घर के बाहर खेल रहा था. अचानक, पड़ोसी का पालतू कुत्ता पिटबुल सड़क पर आ गया और बिना किसी उकसावे के बच्चे पर हमला कर दिया. पिटबुल के हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि कुत्ते ने उसका दाहिना कान काट लिया.
6 year old child attacked by pit bull – पड़ोसियों की मदद से माता-पिता बच्चे को रोहिणी के बीएसए अस्पताल ले गए. बाद में बच्चे को सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे का इलाज चल रहा है. पुलिस ने कुत्ते के मालिक राजेश पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

