अटल बिहारी वाजपेयी जन्मदिन: पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर गांवों में किसानों के सहारे पंचायत चुनाव पर भी मोर्चा सजाने की तैयारी की है इसके लिए किसानों और गांव से जुड़े कामों के प्रचार-प्रसार की योजना है
प्रदेश में इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सौ से अधिक स्थानों पर जुटे किसानों से संवाद के साथ करेंगे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को हुई पदाधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि अटल का जन्मदिन बूथ स्तर पर मनाया जाएगा
इसे भी पढ़े: ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी पर पैसे मांगने का लगा आरोप
प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम के अगले दिन यानी 26 व 27 दिसंबर को सभी बूथों पर प्रदेश क्षेत्र जिला मंडल और सेक्टर के पदाधिकारियों के अलावा सांसद विधायक जिला पंचायत सदस्य अपने बूथों पर सेवा कार्य करते हुए अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन मनाएंगे केंद्रीय कृषि मंत्री के पत्र के साथ किसानों और गांवों के लिए भाजपा सर आर के कामों का पत्रक घर-घर देकर उन्हें विपक्ष की साजिश से सावधान करेंगे उन्हें यह भी बताएंगे कि गांव ग्रामीणों और गरीबों तथा किसानों के लिए भाजपा सरकारों से ज्यादा किसी ने कुछ नहीं किया है
किसान कानून का सच समझाएंगे
अटल बिहारी वाजपेयी जन्मदिन: प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ स्तर पर अभियान चलाकर किसानों को बताएंगे कि कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष के आरोपों में कोई दम नहीं है नए कानूनों से किसानों के अनेक बंधन समाप्त होंगे और नए अधिकार मिलेंगे गांव के समीकरणों पर निशाना भाजपा की योजना पंचायत चुनाव के मद्देनजर किसानों पर अभियान के सहारे गांवों के समीकरण पर भी काम करने की तैयारी की हुई है वजह साफ है पंचायत चुनाव में किसानों से जुड़े मुद्दे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे
किसानों की नाराजगी का असर पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर भी पड़ सकता है इसलिए किसानों को संतुष्ट करने के साथ उनके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के कामों की जानकारी देने की योजना बनाई है बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक दयाशंकर सिंह प्रकाश पाल महामंत्री गोविंद शुक्ला प्रदेश मंत्री संजय राय सुभाष यदुवंश शंकर लाल लोधी पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद सहित कई लोग शामिल थे