Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » चप्पल के फीते पर पंचायत और हत्या! झारखंड में बकरा और शराब की डिमांड पूरी न होने पर बुजुर्ग दंपति को मारा

    चप्पल के फीते पर पंचायत और हत्या! झारखंड में बकरा और शराब की डिमांड पूरी न होने पर बुजुर्ग दंपति को मारा

    November 28, 2025 झारखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां चप्पल के फीते को लेकर शुरू हुआ छोटा-सा विवाद इतना बढ़ गया कि एक पड़ोसी ने गुस्से में आकर एक बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी. मामूली बात पर हुई इस निर्मम वारदात ने पूरे इलाके में दहशत पैदा कर दी है. पुलिस ने घटना (panchayat and murder) की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ जारी है.

    जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना किरीबुरू थाना क्षेत्र के गुआगु गांव में हुई. मृतक 72 वर्षीय सरगिया बालमुचू और उनकी 65 वर्षीय पत्नी मुक्ता बालमुचू आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते थे. दंपति के बेटे, 31 वर्षीय चरण बालमुचू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एसपी अमित रेणु ने मामले की जांच के लिए एसडीपीओ अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई.

    panchayat and murder – पुलिस ने बताया कि इस हत्या का आरोपी दंपति का पड़ोसी जंगम बालमुचू है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी चप्पल का फीता कटा हुआ देखकर आपा खो बैठा. जंगम ने इसके लिए दंपति की बेटियों को जिम्मेदार ठहराया. इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया.

    विवाद को सुलझाने के लिए पिछले रविवार को पंचायत की बैठक भी बुलाई गई, लेकिन मामला निपटने के बजाय और अधिक उलझ गया. ग्रामीणों ने बताया कि बैठक के दौरान जंगम ने पंचायत के सामने एक बकरा और हंडिया (चावल से बनायी जाने वाली पारंपरिक शराब) की मांग की. दंपति ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए यह मांग पूरी करने में असमर्थता जाहिर की. इसके बाद आरोपी बेहद नाराज होकर बैठक से उठकर चला गया. इसी गुस्से में आरोपी ने रविवार रात दंपति के घर जाकर इस घटना को अंजाम दिया. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने कुल्हाड़ी से दोनों की गर्दन काटकर हत्या की.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हाईकोर्ट ने दी JUT के प्रस्ताव को मंजूरी, अब दूसरे संस्थानों में भेजे जाएंगे छात्र; विरोध तेज

    नाजायज मोहब्बत का खूनी अंजाम! एक ही प्रेमिका के दो प्रेमी, एक ने दूसरे को उतारा मौत के घाट

    रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा

    कानूनी ज्ञान देने के बहाने लॉ छात्रा का यौन शोषण; हजारीबाग का अधिवक्ता जोएल गिरफ्तार

    नाबालिग की हत्या के विरोध में हजारीबाग बंद; सड़कों पर उतरे सांसद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

    हजारीबाग रामनवमी में मातम! विसर्जन जुलूस के दौरान 3 लोगों की जान गई, लगभग 1000 श्रद्धालु चोटिल

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.