जम्मू कश्मीर में आतंक के सफाए के लिए भारतीय सेना लगातार अभियान चला रही है. इसके साथ ही आतंकियों के मददगारों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इस बीच एक (water terror network) बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा वॉटर टेरर नेटवर्क सक्रिय कर रहा है.

एक खुफिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और उससे जुड़े जेकेयूएम ने देशभर में एक व्यापक और संगठित वॉटर टेरर क्षमता विकसित करनी शुरू कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह नेटवर्क घुसपैठ और समुद्री आतंकी हमलों के लिए विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – खौफ को मात देकर लौटी रौनक! कश्मीर में पर्यटन की रिकॉर्ड वापसी, नए साल पर सैलानियों का महाकुंभ

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, लश्कर के पास अब एशिया में किसी भी आतंकी संगठन से अधिक प्रशिक्षित स्कूबा डाइवर और पेशेवर तैराक मौजूद हैं. पाकिस्तान के कई बड़े शहरों और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में जल आधारित प्रशिक्षण शिविर लगातार संचालित किए जा रहे हैं.

water terror network – रिपोर्ट में बताया गया है कि तैराकी और अंडरवॉटर कोर्स को फर्जी वॉटर रेस्क्यू और राहत अभियानों के नाम पर खुलेआम चलाया जा रहा है, ताकि सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचा जा सके. इन प्रशिक्षण स्थलों पर स्पीड बोट, अत्याधुनिक और महंगे स्कूबा उपकरण बिना किसी प्रतिबंध के इस्तेमाल किए जा रहे हैं.

Share.
Exit mobile version