हरियाणा की मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. ज्योति हिसार की रहने वाली है और ISI sleeper cell Jyoti) वो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है. उसके चैनल का नाम ‘ट्रैवल विथ जो’ है. इस चैनल पर उनके 37.7 लाख सब्सक्राइबर्स हैं.

ISI sleeper cell Jyoti – शनिवार (17 मई ) को ज्योति को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस को पांच दिन की रिमांड मिली है. अब उसे 22 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा. डीएसपी हेडक्वार्टर हिसार कमलजीत ने बताया कि कल पुलिस को जानकारी मिली थी, जिसके बाद हरीश कुमार की बेटी ज्योति को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट और बीएनएस 152 के तहत गिरफ्तार किया गया.

दानिश ने ज्योति को इफ्तार पार्टी में बुलाया था

ज्योति के साथ एक और शख्स एहसान उर रहीम उर्फ दानिश का नाम भी सुर्खियों में आया है. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी कर्मचारी दानिश के साथ ज्योति की काफी गहरी दोस्ती थी. दानिश ने ही उसे पाक एंबेसी में आयोजित इफ्तार पार्टी में बुलाया था. इस पार्टी का वीडियो भी सामने आया है.

पाक के खुफिया अधिकारियों के साथ ज्योति की मुलाकात

पार्टी में दानिश और उसके साथी ने ज्योति को पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों (PIOs) से भी मिलवाया था. बताया जा रहा है कि दानिश भारत में रहते हुए यहां के खिलाफ साजिश रच रहा था. दानिश ही वो शख्स है जिसने वीजा दिलाकर ज्योति को पाकिस्तान भेजा था. ज्योति ने ‘जट्ट रंधावा’ नाम से सेव किए गए एक PIO शाकिर उर्फ राणा शाहबाज़ से व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे ऐप्स पर बातचीत की.

ज्योति और दानिश की मुलाकात का वीडियो सामने आने के बाद अब जांच एजेंसियां इसकी जांच में जुट गई हैं. वीडियो में दोनों जिस खुशमिजाजी के साथ एक दूसरे से मिलते हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच कितनी गहरी दोस्ती थी. ऐसे में अब एजेंसियां इस दोस्ती की परत खोलने में लग गई हैं.

Share.
Exit mobile version