पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को एक आतंकवादी हमला हुआ था, जिसे कल पूरा एक साल हो जाएगा. इस बर्बर आतंकी हमले के परिणामस्वरूप 26 लोगों की जान चली गई. करनाल के सेक्टर- 6 में रहने वाले लेफ्टिनेंट नेवी अधिकारी विनय नरवाल की भी इस आतंकी हमले में आतंकियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. आतंकी (Pahalgam Attack Anniversary) हमले से 3 दिन पहले ही विनय नरवाल की शादी हुई थी. विनय नरवाल अपनी पत्नी संग हनीमून मनाने पहलगाम पहुंचे थे.
इसे भी पढ़ें – जम्मू हादसे की इनसाइड स्टोरी, बस के पहले से थे 8 चालान, ओवरस्पीड और खतरनाक मोड़ ने ली 21 की जान
वहां आतंकियों ने निहत्थे लोगों पर एकाएक कर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थी. 1 साल बीत जाने के बाद पिता राजेश नरवाल ने बेटे विनय नरवाल को याद किया और विनय के सफर के बारे में बताया. उन्होंने कहा सरकार ने जो भी कम इस आतंकी हमले के बाद उठाए थे मैं उनकी प्रशंसा करता हूं. आतंकियों ने कायराना हरकत की थी ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव के तहत आतंकियों की कमर तोड़ दी थी.
इसे भी पढ़ें – श्रीनगर एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग के दौरान बैग से मिला Garmin सैटेलाइट फोन
Pahalgam Attack Anniversary – विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने कहा- 22 अप्रैल 2025 को जो आतंकी हमला हुआ था, उसमें मेरा बेटा विनय नरवाल शहीद हुआ था. उन्होंने कहा- मैं अभी तक इस दर्द को दिल में समेटे हुए हूं. मैं इसे कभी नहीं भूल सकता. फिर भी मैंअपने परिवार को संभाले हुए हूं. मैं उस दुख से अभी तक उभर नही पाया हूं. उन्होंने कहा- बचपन में विनय जब छोटा था उस वक़्त उनकी पोस्टिंग दिल्ली और पंजाब में थी. वो केवल छुट्टियों में ही घर पर आते थे. विनय के दादा दादी ने विनय और उसकी बहन को पाला पोसा था. विनय का अपना दादा-दादी से बचपन से ही काफी लगाव था.


