रांचीः रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हटिया रेलवे स्टेशन से 14 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. मामले में एक युवक को गिरफ्तारी हुई है और (smuggler arrested with ganja) उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है.

smuggler arrested with ganja – कमांडेंट पवन कुमार ने बताया कि आरपीएफ लगातार सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही है. इसी क्रम में आरपीएफ पोस्ट हटिया, फ्लाइंग टीम रांची और क्राइम ब्रांच रांची की संयुक्त टीम ने हटिया रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया.

जांच में 14 किलो गांजा बरामद

सूचना के आधार पर प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया. उसके पास एक ग्रे रंग का ट्रॉली बैग और एक काले रंग का पिट्ठू बैग था. टीम ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें से कुल सात पैकेटों में लगभग 14 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. मौके पर ही डीडी किट से जांच की गई, जिसमें गांजा पाया गया.

बिहार का रहने वाला है आरोपी

पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान संदीप कुमार उर्फ चित्रंजन कुमार (उम्र 18 वर्ष), निवासी जिला कैमूर (बिहार) के रूप में हुई. तलाशी के दौरान उसके पास से एक रेलवे टिकट भी बरामद किया गया. आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.

 

 

Share.
Exit mobile version