क्रिकेट के किंग विराट कोहली मैदान पर तो कमाल दिखा रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर भी उनकी एक्टिविटी फैंस को बार-बार हैरान कर देती है. पिछले साल एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक ग्लैमरस फोटो पर उनके अकाउंट से लाइक होने की खबर वायरल हो गई थी. उस समय फोटो का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल (German influencer Lizzlazz) गया था और फैंस के बीच काफी चर्चा हुई थी. तब विराट ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि फीड साफ करते समय एल्गोरिदम ने गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया था. अब ऐसी ही घटना एक बार फिर देखने को मिली है.

German influencer Lizzlazz – हाल ही में विराट ने जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलाज (LizLaz) की एक पुरानी इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक कर दिया है. यह लाइक देखते ही फैंस ने मीम्स और जोक्स की बौछार कर दी है. लिजलाज का इंस्टाग्राम हैंडल lizlaz_tv है और वह विराट कोहली की बड़ी फैन हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलकर बताया था कि विराट उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं और वह खुद को उनकी डिवोटेड फैन मानती हैं. कुछ रील्स में तो उन्होंने आरसीबी जर्सी भी पहनी हुई है. इसी इन्फ्लुएंसर ने 30 जनवरी को एक फोटो पोस्ट की थी, जिस पर विराट का लाइक नजर आया है.

 

कौन हैं जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलाज?

लिजलाज (LizLaz) एक जर्मन सोशल मीडिया क्रिएटर, ट्रैवल व्लॉगर, फूडी और सिंगर हैं. उनका साउथ अफ्रीका से भी खास कनेक्शन है. वह खास रूप से ट्रैवल और कल्चर व्लॉग्स बनाती हैं. भारत में उनकी खास फैन फॉलोइंग है क्योंकि वह भारतीय संस्कृति, स्ट्रीट फूड, शहरों (जैसे मुंबई, बेंगलुरु, गोवा, दिल्ली, हरियाणा) और लोगों से जुड़े अनुभवों को दिखाती हैं. यही वजह है कि भारत में वह धीरे-धीरे कई लोगों के दिल जीत रही हैं.

Share.
Exit mobile version