भरतपुर : उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ अपनी पत्नी सुदेश धनकड़ के साथ एक दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचे। सबसे पहले वे शहर के लक्ष्मण मंदिर पहुंचे और (One Day Tour To Bharatpur) भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ सांसद रंजीता कोली, मंत्री सुभाष गर्ग, जिला प्रमुख जगत सिंह मौजूद रहे। लक्ष्मण मंदिर से वे कोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने वकीलों से अनुभव साझा किए। इसके बाद उपराष्ट्रपति सरसों अनुसंधान केंद्र पहुंचे। वहां उपराष्ट्रपति ने वैज्ञानिकों से संवाद किया।
इसे भी पढ़ें – POK अपने आप भारत का हिस्सा बन जाएगा : केंद्रीय मंत्री वी के सिंह
One Day Tour To Bharatpur – आखिरी में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ऑडिटोरियम पहुंचे जहां महारानी श्रीजया कॉलेज, रामेश्वरी देवी महिला महाविद्यालय, अग्रसेन महाविद्यालय के करीब 900 स्टूडेंट मौजूद रहे। ऑडिटोरियम में उपराष्ट्रपति ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा- भारत का डंका दुनिया भर में बज रहा है। कितनी खुशी होती है जब वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट कहते हैं कि भारत ने 6 साल में वह हासिल किया जो 50 साल में संभव नहीं है।
इसे भी पढ़ें – स्पेन, दुबई की 11 दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुईं ममता, वाणिज्यिक शिखर सम्मेलन में लेगी हिस्सा
आज से 10 साल पहले दुनिया के पांच ऐसे देश थे जो समस्या का कारण बने हुए थे, कमजोर थे। ब्राज़ील, साउथ अफ्रीका, इंडोनेशिया आदि में भारत भी एक था। इन देशों की अर्थव्यवस्था कमजोर थी लेकिन 10 साल में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन गया है। हमारे समय में सत्ता के अंदर दलाल होते थे। बिना दलाली के कोई काम नहीं होता था। पैसा सीधे पहुंचता नहीं था। बिचौलिया बीच में आता था। कमीशन एजेंट आते थे लेकिन अब पता नहीं वह कहां चले गए। आज के दिन आप कितने भी बड़े हो चाहे आपकी कितनी भी पहुंच हो लेकिन, कानून से ऊपर कोई नहीं है। कानून सबके लिए समान है कुछ लोगों ने सोचा था कि कानून हमारा क्या बिगाड़ लेगा।

