Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Sambhal Murder Case: चंदौसी में लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या; पुरानी रंजिश में आरोपी गिरफ्तार
    • Bhagwant Mann Statement: कथित वायरल वीडियो मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की सफाई; कहा- ‘वह मैं नहीं हूं’
    • विश्व रक्तदाता दिवस पर सनातनी विनोद बिंदल की प्रेरणा से श्री हनुमान बालाजी मंदिर के 62वें रक्तदान शिविर में 305 यूनिट रक्त संग्रहित
    • Khargone Bank Scam: 41 लाख का गबन कर फरार हुई महिला कैशियर गिरफ्तार; स्टार मेकर ऐप पर उड़ाए लाखों
    • भिंड में 10 दिनों में सुलझा महिला हत्याकांड; रेलवे टिकट और CCTV ने ऐसे पकड़ाया कातिल पति
    • Monsoon Update : देशभर में मॉनसून की रफ्तार तेज; दिल्ली से लेकर बिहार-बंगाल तक बारिश का अलर्ट
    • Prayagraj Triple Murder: प्रयागराज के मेजा में तिहरे हत्याकांड से सनसनी; घर के बाहर मिलीं 3 लाशें
    • मसूरी में नवविवाहिता की मौत से सनसनी; फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, June 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » विश्व रक्तदाता दिवस पर सनातनी विनोद बिंदल की प्रेरणा से श्री हनुमान बालाजी मंदिर के 62वें रक्तदान शिविर में 305 यूनिट रक्त संग्रहित

    विश्व रक्तदाता दिवस पर सनातनी विनोद बिंदल की प्रेरणा से श्री हनुमान बालाजी मंदिर के 62वें रक्तदान शिविर में 305 यूनिट रक्त संग्रहित

    June 16, 2026 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली, 14 जून 2026। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर विवेक विहार स्थित श्री हनुमान बालाजी मंदिर में आयोजित 62वें रक्तदान शिविर में 305 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में सेवा, समर्पण और मानवता का अनूठा संगम देखने को मिला।

    शिविर के आयोजक सनातनी विनोद बिंदल ने बताया कि श्री हनुमान बालाजी मंदिर में प्रतिवर्ष तीन बार रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। यह मंदिर का 62वां रक्तदान शिविर था। उन्होंने कहा कि शुरुआत में वर्ष में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता था, जिसे बाद में बढ़ाकर दो और फिर तीन बार किया गया। भविष्य में रक्तदान शिविरों की संख्या और बढ़ाने की योजना है।

    उन्होंने बताया कि मंदिर से जुड़े श्रद्धालु, भक्त और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग स्वेच्छा से रक्तदान के लिए पहुंचते हैं। किसी पर भी किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाता। प्रत्येक शिविर में सामान्यतः 250 से 350 यूनिट तक रक्त संग्रह होता है और इस बार 305 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

    विनोद बिंदल ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानव सेवा का महायज्ञ है। रक्त ऐसी अमूल्य धरोहर है जिसका कृत्रिम निर्माण संभव नहीं है। दुर्घटना पीड़ितों, सर्जरी के मरीजों, कैंसर रोगियों, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों तथा अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए रक्त जीवनदायी साबित होता है।

    उन्होंने कहा कि 18 से 65 वर्ष तक का प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से शरीर में नया रक्त बनता है और स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रक्तदान से कमजोरी आने जैसी भ्रांतियां पूरी तरह निराधार हैं और शरीर कुछ ही समय में रक्त की पूर्ति कर लेता है।

    शिविर में जीटीबी अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने रक्त संग्रह का कार्य किया। डॉक्टरों, तकनीशियनों और स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रहित किया। आयोजन के दौरान सभी आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाएं उपलब्ध रहीं।

    शिविर के समापन पर विनोद बिंदल ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में अगला रक्तदान शिविर 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान कर मानव सेवा के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Monsoon Update : देशभर में मॉनसून की रफ्तार तेज; दिल्ली से लेकर बिहार-बंगाल तक बारिश का अलर्ट

    कुक केशव नेगी की गिरफ्तारी पर उठे सवाल; जंतर-मंतर पर उत्तराखंड लोक मंच का विरोध प्रदर्शन

    दिल्ली का गोविंदपुरी अग्निकांड कोई हादसा नहीं, बल्कि खौफनाक साजिश; 3 की मौत के मामले में 4 गिरफ्तार

    त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर किया दुष्कर्म, CCTV में कैद घटना

    सावधान ! बॉडी बिल्डिंग की दौड़ में लिवर हो सकता है डैमेज : डॉक्टर कार्तिक साहनी

    महान निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन; खेल जगत में शोक की लहर

    Ad
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.