कैथल जिले के गांव पाई में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर दो जिंदगियां छीन लीं। बदमाशों ने पहले 38 वर्षीय राजेंद्र को पूंडरी जाते समय जटहेड़ी के पास गोलियों से भून दिया, इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग गांव (uncle and nephew were murdered) में पहुंचकर 65 वर्षीय वीरभान को भी मौत के घाट उतार गए। दोनों हत्याओं से गांव में दहशत का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र पूंडरी की ओर जा रहा था, तभी जटहेड़ी के नजदीक आरोपियों ने राजेंद्र को खेत में दौड़ा–दौड़ा कर गोलियां मारीं। बताया जा रहा है कि जान बचाने के लिए वह खेतों की ओर भागा, लेकिन बदमाशों ने पीछा करके उसे वहीं ढेर कर दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर फूट–फूट कर रो पड़े।
इसे भी पढ़ें – ‘वंदे मातरम’ पर संग्राम! वेल तक पहुंचे कांग्रेसी विधायक, भड़के सीएम सैनी बोले- ‘इन्हें राष्ट्रगीत से क्या परहेज
इधर इस वारदात के कुछ समय बाद ही आरोपी गांव पाई में पहुंच गए। बताया जाता है कि उस समय वीरभान खेतों में अमावस्या पर पूजा–अर्चना कर वापस लौट रहे थे। बदमाशों ने अचानक उस पर हमला कर गोलियां दाग दीं। गंभीर रूप से घायल वीरभान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लगातार दो हत्याओं से पूरे गांव में अफरा–तफरी का माहौल हो गया।
uncle and nephew were murdered – गांव के लोगों के अनुसार 2012 में पाई गांव में जमीनी विवाद को लेकर डबल मर्डर हुआ था। तब से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। शुक्रवार की घटना को उसी पुरानी दुश्मनी का नतीजा माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

