ओडिशा के जाजपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला पर अपने ही परिवार के खाने में जहर मिलाने का गंभीर आरोप लगा है. घटना मंगलपुर थाना अंतर्गत कनिकापड़ा गांव की है. घरेलू विवाद के बाद यह सनसनीखेज घटना हुई. यहां जहरीला भोजन करने के बाद एक ढाई साल की बच्ची समेत 6 लोग गंभीर (poison was mixed) रूप से बीमार हो गए हैं. उन्हें जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार में सबसे पहले एक बच्ची और एक युवक को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन थोड़ी देर बाद परिवार के अन्य सदस्यों की भी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद सभी को जाजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है.

इसे भी पढ़ें – 25 साल की लड़की… वायरल वीडियो पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने दी सफाई

करीब छह महीने पहले उमाकांत ओझा की बेटी स्मितारानी ने प्रेम विवाह किया था और घर छोड़ते समय अपने साथ कुछ कीमती सामान भी ले गई थी. इसको लेकर घर में तनाव बना हुआ था. हालांकि बाद में रिश्तेदारों ने दोनों को अपने पास रख लिया था, लेकिन परिवार के बीच तनाव और झगड़ा लगातार जारी था. दो दिन पहले ही मंगलपुर थाने में इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई थीं.

poison was mixed – वहीं, परिजनों का आरोप है कि शादीशुदा बेटी अक्सर परिवार को जान से मारने की धमकी देती थी. जब परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाया, तो कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी. परिजनों ने आरोप लगाया है कि खाना पकाने के दौरान स्मितारानी ने भोजन में जहर मिला दिया था.

Share.
Exit mobile version