कथावाचक अनिरुद्धाचार्य मुश्किलों में घिर गए हैं. कथावाचक इस समय महिलाओं पर दिए गए अपने एक बयान के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं. कथावाचक का एक बयान सामने आया है जिसको लेकर महिलाएं विरोध कर रही हैं. वो लड़कियों की शादी पर कुछ ऐसा कहे बैठे हैं कि अब उन्हें सफाई (25 year old girl) तक देनी पड़ी है.

25 year old girl – कथावाचक की यूं तो कई वीडियो वायरल होती हैं. वहीं, हाल ही में उनकी एक वीडियो तब की वायरल हो रही है जब देश में राजा रघुवंशी मर्डर केस की चर्चा हो रही थी. पत्नी सोनम रघुवंशी पर मर्डर के आरोप लगे हैं. इस केस को लेकर ही उन्होंने महिलाओं पर बयान दिया है. जिसको लेकर अब उन्होंने सफाई दी और माफी तक मांगी है.

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर किया था कमेंट

वायरल वीडियो में अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों पर कमेंट करते हुए कहा था कि 25 साल की लड़की 4 जगह मुंह मार चुकी होती है. उन्होंने सोनम रघुवंशी केस का जिक्र करते हुए कहा, लड़के के साथ हनीमून मनाने गई, लेकिन वो किसी और के साथ रह चुकी थी. वो ड्रम वाला केस अभी ज्यादा पुराना नहीं हुआ. उनके इसी बयान के वायरल होने के बाद महिलाओं में गुस्सा देखा गया. विवाद इस हद तक बढ़ गया कि कथावाचक पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

कथावाचक ने बयान पर दी सफाई

अनिरुद्धाचार्य ने अपने बयान पर सफाई पेश की है. उन्होंने सफाई देते हुए कहा, हमारी कुछ बहनें नाराज हैं इस बात के लिए क्योंकि उन लोगों ने आधी एक वीडियो सुनी है. उन्होंने आगे कहा, देखो बात कही जाती है कि कुछ लड़कियां कैसी होती है, कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जो लिव-इन में रहती हैं. वो किसी के भी घर की बहू बनकर जाएंगी तो आप ही बताइए क्या वो रिश्ते को निभा पाएंगी.

 

Share.
Exit mobile version