भगवंत मान की दूरदर्शी सोच और अरविंद केजरीवाल के शिक्षा मॉडल की प्रेरणा से पंजाब ने देशभर में एक ऐसी ऐतिहासिक पहल की है, जिसने पारंपरिक शिक्षा प्रणाली की परिभाषा ही बदल दी है। अब पंजाब (cm mann’s business class) की कक्षाओं में बच्चे केवल डिग्री नहीं, बल्कि अपने खुद के कारोबार की नींव रख रहे हैं। यह सिर्फ शिक्षा नहीं, बल्कि एक आर्थिक क्रांति है जिसका नाम है ‘बिज़नेस क्लास’ (Entrepreneurship Mindset Course – EMC)।
यह कार्यक्रम, जो अब उच्च शिक्षा में अनिवार्य विषय बन चुका है, युवाओं को नौकरी मांगने वालों से नौकरी देने वालों में बदलने की दिशा में पंजाब सरकार का ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री मान ने साफ कहा, “अब पंजाब का हर युवा उद्यमी बनेगा, और हर कॉलेज नए कारोबार की जन्मस्थली बनेगा।”
इसे भी पढ़ें – हमारी बेटियाँ राज्य की ‘ब्रांड एंबेसडर’ हैं”: विश्व कप जीत पर बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप पंजाब सरकार ने ‘एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट कोर्स’ (EMC) को उच्च शिक्षा में अनिवार्य कर दिया है। यह कोर्स 2025–26 के शैक्षणिक सत्र से BBA, BCom, BTech और BVoc जैसे प्रमुख पाठ्यक्रमों में शुरू हो चुका है। इसकी शुरुआत में ही 20 विश्वविद्यालयों, 320 ITI और 91 पॉलिटेक्निक संस्थानों के करीब 1.5 लाख विद्यार्थी ‘बिजनेस क्लास’ का हिस्सा बन चुके हैं।
cm mann’s business class – छात्रों को प्रत्येक सेमेस्टर में एक नया बिज़नेस आइडिया विकसित करना होता है, उसका प्रोटोटाइप तैयार करना होता है और फिर वास्तविक बाज़ार में उतारकर कमाई करनी होती है। इस पूरे अनुभव के आधार पर उन्हें 2 क्रेडिट पॉइंट्स दिए जाते हैं। कोई परीक्षा नहीं, कोई रट्टा नहीं — अब हर छात्र का मूल्यांकन उसकी कमाई और नवाचार से होगा।यह सिर्फ शिक्षा नहीं, बल्कि एक ‘Earn While Learn’ क्रांति है, जिसने कॉलेजों को मिनी-इंडस्ट्री में बदल दिया है।
