बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले 25 सालों से टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट करते आ रहे हैं. साल 2000 में KBC की शुरुआत हुई थी और तब वो से (Salman Khan will make KBC) वो इस शो की कमान संभाल रहे हैं. बीच में एक सीजन को शाहरुख ने भी होस्ट किया था, लेकिन मेन चेहरा बिग बी हैं. हालांकि, अब लगता है कि उनका सफर इस शो से खत्म होने वाला है.

Salman Khan will make KBC – बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान KBC के लिए बातचीत कर रहे हैं. रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया, “सलमान खान छोटे पर्दे के किंग हैं और अमिताभ बच्चन को रिप्लेस करने के लिए वो सही हैं, क्योंकि ऑडियंस के साथ उनका कनेक्ट काफी अच्छा है.”

पैसों को लेकर चल रही बातचीत

ये भी कहा गया कि पैसों को लेकर बातचीत चल रही हैं और अगर सबकुछ ठीक रहा है तो सलमान खान ‘कौन बनेगा करोपड़ति’ के नए होस्ट हो सकते हैं, क्योंकि निजी कारणों से अमिताभ इस शो को छोड़ रहे हैं. अभी आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है.

इस शो की शूटिंग करने वाले हैं सलमान खान

सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ को लेकर भी खबर आई है. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो जून में सलमान खान इस शो का प्रोमो वीडियो शूट करेंगे. जुलाई से टीवी पर ये शो ऑन एयर होगा. कुछ महीने पहले एक रिपोर्ट के हवाले से जानकारी आई थी कि बनिजय एशिया (एडेमोल शाइन इंडिया) अब इस शो को प्रोड्यूस नहीं करेगी. इस कंपनी ने शो से अपने हाथ वापस खींच लिए.

Share.
Exit mobile version