नोएडा के सेक्टर 94 स्थित सुपरनोवा के पीछे बने गड्ढे में एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र हर्षित भट्ट की मौत का मामला अब और ज्यादा उलझता जा रहा है. शुरुआत में इसे एक सामान्य डूबने का हादसा (accident or murder) माना गया लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिन्होंने इस घटना को संदिग्ध बना दिया है.
एक तरफ पुलिस इसे हादसा बता रही है तो वहीं परिवार हत्या की आशंका जाता रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हर्षित की मौत का मुख्य कारण डूबना बताया गया है. रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि उसके पेट और मुंह में मिट्टी जैसी गंदगी पाई गई जो यह संकेत देती है कि वह पानी में डूबा था.
इसे भी पढ़ें – RSS सेमिनार विवाद: केजरीवाल ने की जज बदलने की मांग, हाईकोर्ट में CBI ने क्यों किया विरोध?
हालांकि इस रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि हर्षित के शरीर के कई हिस्से जैसे पीठ हाथ और पैरों पर चोट के निशान मिले हैं. इन चोटों की गहराई करीब 0.5 सेंटीमीटर बताई गई है. अब यही चोट पूरे मामले को संदिग्ध बना रही है और परिवार इनको हत्या से जोड़कर देख रहा है.
accident or murder – मामले में एक और अहम पहलू शराब पीने का भी सामने आया है. हर्षित के शराब पीने की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन उसका विसरा सुरक्षित रखा गया है ताकि आगे की जांच की जा सके. वहीं उसके साथ मौजूद तीनों दोस्तों ने अपनी रिपोर्ट में शराब पीने की बात स्वीकार की है. इससे यह सवाल खड़ा होता है कि क्या नशे की हालत में कोई दुर्घटना हुई या फिर मामला कुछ और ही है.
दोस्तों की भूमिका और पुलिस जांच
इस मामले में हर्षित के तीनों दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला हादसा ही लग रहा है. हालांकि शरीर पर मिले चोट के निशान को लेकर पुलिस यह भी मान रही है कि यह पानी में डूबने के बाद बाहर निकलते समय या बचाने की कोशिश के दौरान लगा सकते हैं.


