मेरठ : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु से (Nine Years Of Modi Govt) सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल के शासन में देश की तस्वीर बदल गई है। बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग का सर्वांगीण विकास हुआ है। विपक्ष के 70 सालों के कुशासन पर नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल भारी है। मोदी सरकार से पहले देश में कुशासन का राज था।
इसे भी पढ़ें – बहुजन समाज को समाजवादी विचारधारा से जोड़कर आगे बढ़ेगी सपा : अखिलेश यादव
मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल महासंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को मेरठ में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने जनसंपर्क अभियान चलाया। सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद तेजस्वी सूर्या ने कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने एसजीएम गार्डन मेरठ कैंट में व्यापारी वर्ग सम्मेलन में भाग लिया और मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को गिनाया। इसके साथ ही घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। इसके बाद प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को विस्तार से बताया।
इसे भी पढ़ें – 32 साल पुराने केस में मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास, ये है पूरा मामला
Nine Years Of Modi Govt – तत्पश्चात आईआईएमटी विश्वविद्यालय गंगानगर में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाग लिया। सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने नौ साल में विकास कार्यों की झडी लगा दी। इस दौरान चार करोड़ लोगों को मकान, 50 करोड़ लोगों के जनधन बैंक खाते, 11 करोड़ लोगों को शौचालय, 10 करोड़ उज्ज्वला योजना के कनेक्शन दिए। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया। मोदी सरकार गरीब कल्याण की भावना से कार्य कर रही है। देश के सांस्कृतिक पतन को रोककर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से सांस्कृतिक गौरव लौटाने का कार्य कर रहे हैं। पूरे देश में सांस्कृतिक मूल्यों का सम्मान किया जा रहा है।